इसी महीने रिलीज होने वाली संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में लोगों की नजर माधुरी दीक्षित से उनकी प्रेम कहानी को ढूंढेगी। पोस्टर पर भले ही रणबीर कपूर के साथ अभी सोनम कपूर को रोमांस करते दिखाया गया है लेकिन फिल्म में माधुरी के अहम रोल में करिश्मा तन्ना नजर आएंगी।
चर्चे हैं कि माधुरी नहीं चाहती थीं कि फिल्म में संजय के साथ उनके रोमांस को लंबा दिखाया जाए इसलिए उन्होंने निर्देशक राजू हिरानी से बात की थी।
हालांकि माधुरी इस बात का खंडन करती हैं। सूत्र बता रहे हैं कि फिल्म में संजू-माधुरी प्रसंग 10 से 15 मिनट में समेट दिया गया है। इस रोल के लिए करिश्मा को करीब एक करोड़ रुपये की फीस दी गई है।
कहा जाता है कि बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अब तक 308 लड़कियों से इश्क फरमा चुके हैं। इन 308 लड़कियों में एक नाम माधुरी दीक्षित का भी है। 90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की बहुत चर्चा थी लेकिन अब खबरों की मानें तो माधुरी ने फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को कह कर फिल्म में अपना सीन हटवा दिया है।
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में एक सीन था, जिसमें संजय अरेस्ट होने के बाद एक एक्ट्रेस को फोन करते हैं, लेकिन कॉल एक्ट्रेस की मम्मी उठाती हैं वो कहती हैं कि एक्ट्रेस अब उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि माधुरी ही थीं। सूत्रों की मानें तो माधुरी का हिस्सा शूट तो हुआ लेकिन फिल्म में नहीं लिया जाएगा।