बॉलीवुड की खूबसूरत और सुपरहिट अभिनेत्री करीना कपूर खान हाल ही में नन्हे से राजकुमार की मां बनी हैं। करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना के मां बनने के बाद से उनके परिवार से लेकर फैंस तक सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। करीना अपने बच्चे के साथ अस्पताल से घर भी आ चुकी हैं। अब हाल ही में करिश्मा कपूर, कुणाल खेमु और सोहा अली खान भी बच्चे से मिलने के लिए सैफ और करीना के घर पहुंचे।
2 of 5
करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर
- फोटो : Instagram
करीना को डिलीवरी के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से मंगलवार की सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब हाल ही में मौसी बनी करिश्मा कपूर भी अपनी बहन और भांजे से मिलने करीना और सैफ के घर पहुंची।
3 of 5
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान
- फोटो : Social media
सिर्फ करिश्मा ही नहीं बल्कि बुआ सोहा अली खान और फुफा कुणाल खेमु भी अपने भतीजे से मिलने सैफ और करीना के घर पहुंचे। इन सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें कि सैफ और करीना ने अपने दूसरे बच्चे के चेहरे की झलक अभी तक मीडिया के सामने नहीं दिखाई है। वहीं फैंस उनके बच्चे का चेहरा देखने के लिए बेताब हैं।
4 of 5
बच्चों संग रणधीर कपूर
- फोटो : Insatagram- @therealkarismakapoor
करिश्मा कपूर को दोबारा मौसी बनने की बेहद खुशी हुई है। हाल ही में करिश्मा ने नन्हीं करीना कपूर की थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में रणधीर कपूर करीना कपूर को गोद में लिए हुए थे। बगल में बड़ी बहन करिश्मा कपूर बैठी हुई थीं। वहीं करिश्मा पिता के बगल में बैठकर प्यारी सी मुस्कान के साथ कैमरे की तरफ झांक रही थीं।
5 of 5
karishma kapoor and kareena kapoor
- फोटो : social media
करिश्मा कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था, '‘वह मेरी बहन है जब वह खुद नवजात थी और अब वह एक बार फिर से मां बन गई है!! और मैं एक बार फिर से मांसी बन गई हूं। बहुत उत्साहित हूं’। फैंस को करीना और करिश्मा की ये तस्वीर काफी पसंद आई थी।