कारगिल में हुए युद्ध को 20 साल पूरे हो चुके हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को करारा जवाब दिया था। साल 1999 में हुए इस युद्ध को भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय नाम दिया था। भारतीय सेना के इस पराक्रम की हर किसी ने तारीफ की थी। भारतीय सेना का बॉलीवुड फिल्मों और सितारों से भी संबंध रहा है। बॉलीवुड की आज ऐसी कई अभिनेत्रियां जो सेनिक परिवार से संबंध रखती हैं। एक नजर ऐसी ही अभिनेत्रियों पर।
2 of 11
Aishwarya Rai
- फोटो : file photo
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की। ऐश एक आर्मी परिवार में पैदा हुई हैं। उनके पिता इंडियन आर्मी में एक ऑफिसर के पद पर रह चुके हैं।
3 of 11
Anushka Sharma
- फोटो : file photo
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल रह चुके हैं। वह अब रिटायर्ड हो चुके हैं और मुंबई में ही रहते हैं। बता दें कि अनुष्का ने अपनी स्कूलिंग आर्मी स्कूल (बेंगलूरू) से की है।
4 of 11
Priyanka Chopra
- फोटो : file photo
लिस्ट में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पिता ही नहीं बल्कि मां भी इंडियन आर्मी में सेवा दे चुकी हैं। बता दें कि प्रियंका के माता पिता भारतीय सेना में एक फिजिशियन थे। प्रियंका के पिता का निधन हो चुका है।
5 of 11
प्रीति जिंटा
- फोटो : file photo
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में एक मेजर के पद पर थे। बता दें कि प्रीति के पिता का भी निधन हो चुका है।