बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी फिल्मों और स्टाइल से इस इंडस्ट्री में अलग जगह बना चुकी हैं। हाल ही में करीना कपूर दूसरी बार मां बनने के बाद अब फिर सामान्य दिनचर्या की ओर लौट चुकी हैं। इसी बीच उनके बारे में एक चौंकाने वाली बात पता चली है और वह यह है कि उन्होंने 2014 में फिल्म क्वीन में रानी मेहरा के रोल को रिजेक्ट कर दिया था।
2 of 5
क्वीन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया. एक सम्मेलन में करीना कपूर ने खुलासा किया था कि फिल्म ‘क्वीन’ कंगना रणौत से पहले उन्हें ऑफर की गई थी। गौरतलब है कि 2007 में रिलीज हुई कंगना की फिल्म 'क्वीन' ने रातों रात उन्हें स्टार बना दिया था। इस फिल्म ने इंडस्ट्री में कंगना को अपनी पहचान दिलाई। बता दें कि इस फिल्म के लिए कंगना नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।
3 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
इस बारे में करीना ने बताया कि 'उस समय मैं खुद को इस रोल के लिए परफेक्ट नहीं मान रही थी। मुझे लग रहा था कि 'रानी' का किरदार मुझपर सूट नहीं करेगा। इसी वजह से मैंने इस ऑफर को मना कर दिया। करीना ने बताया कि मैंने करियर में कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। अगर मैंने किसी फिल्म के लिए ना कहा है, तो यह इसलिए था क्योंकि यह उस समय मेरे अनुकूल नहीं थी वो फिल्म। आखिरी बात मैं किसी से बिना किसी कारण के ना नहीं कहना चाहूंगी।
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को ही अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। जिसके एक महीने बाद ही वह काम पर लौट आई हैं। हालांकि, करीना डिलीवरी से पहले भी काफी सक्रिय थीं और उन्होंने अंतिम दिनों में भी काम से ब्रेक नहीं लिया था। अपने शूट की तस्वीरें वे सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती थीं।
5 of 5
आमिर खान, करीना कपूर खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करीना ने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी रचाई थी और साल 2016 में उन्होंने तैमूर को जन्म दिया था। इसके बाद अब कपल दोबारा माता-पिता बने हैं। तो वहीं दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद करीना वापस काम पर लौट आई हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' होगी, जिसमें उनके साथ एक्टर आमिर खान लीड रोल में होंगे।