बॉलीवुड के कई सितारे अभिनय के अलावा कई दूसरी कलाओं में भी निपुण हैं। किसी को पेंटिंग का शौक है तो कोई सिंगिंग का हुनर रखता है। वहीं, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो शब्दों के जादूगर हैं। राइटिंग उनका शौक ही नहीं, बल्कि पैशन है। अभिनय से फुरसत पाकर वह लेखन को वक्त देते हैं। कुछ सितारे अखबार और पत्रिकाओं में कॉलम लिखकर पहचान बना रहे हैं, तो कुछ किताब लिख चुके हैं। आइए जानते हैं...
Bollywood Stars: अभिनय ही नहीं शब्दों के भी जादूगर हैं ये सितारे, लिख चुके हैं किताबें
इमरान हाशमी
अभिनेता इमरान हाशमी ने 'द किस ऑफ लाइफ' नाम की बुक लिखी है। इस किताब में उन्होंने अपने बेटे अयान के कैंसर के बारे में विस्तार से लिखा है। इमरान ने इस किताब में बताया है कि पेरेंट्स के तौर पर ये उनके लिए कितना चुनौतीपूर्ण समय था। इस बुक में इमरान ने यह भी बताया है कि कैसे उनके बेटे ने कड़े संघर्ष के बाद इस खतरनाक बीमारी को हराने में कामयाबी पाई।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साल 2017 में अपनी किताब 'एन ऑर्डिनेरी लाइफ: ए मेमोइर' रिलीज की थी। इस किताब में उन्होंने बॉलीवुड में अपने संघर्षों को लेकर बात की थी। हालांकि, इस बुक में उन्होंने अपनी को-स्टार निहारिका सिंह को लेकर कुछ दावे किए थे, जो काफी विवादित साबित हुए और नवाज ने पब्लिकली माफी मांगते हुए इस किताब को वापस ले लिया था।
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने 'मिसेज फनीबोन्स' नाम की किताब लिखी है, इसमें उन्होंने अपनी पर्सनल और पब्लिक लाइफ के बारे में बात की हैं। ट्विंकल खन्ना अपने एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उन्हें एक्ट्रेस बनने का शौक नहीं था और वे हमेशा से ही पढ़ाई में अच्छी थीं और लिखने में उनकी काफी दिलचस्पी थी।
Sonam Kapoor: सोनम कपूर की रोस्टिंग से खफा पति आनंद ने यूट्यूबर को भेजा नोटिस, हुआ न असर फिर उड़ गया मजाक
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने 'क्रैकिंग द कोड' नाम की किताब लिखी है, जिसमें उन्होंने अपनी बॉलीवुड यात्रा का जिक्र किया है। बता दें कि आयुष्मान ने बॉलीवुड में एक आउटसाइडर के तौर पर एंट्री ली थी। रियलिटी शो जीतने के बाद वीजे, आरजे के रूप में काम करने के बाद उन्होंने फिल्म स्टार का सफर तय किया। इसी सफर का जिक्र उन्होंने अपनी किताब में किया है, यह किताब उन सभी लोगों के लिए भी है जिनका सपना बॉलीवुड स्टार बनना है।
Leo: 'लियो' के सेट पर संजय दत्त को अप्पा कहकर बुलाते थे लोकेश कनगराज, बोले- उनके बेटे जैसा हूं