Leo: 'लियो' के सेट पर संजय दत्त को अप्पा कहकर बुलाते थे लोकेश कनगराज, बोले- उनके बेटे जैसा हूं
केजीएफ चैप्टर 2 में यश के साथ काम करने के बाद संजय दत्त अपनी अगली फिल्म 'लियो' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लोकेश कनगराज अभिनेता दलपति विजय के साथ अपनी अगली फिल्म के प्रचार के लिए हाल ही में एक साक्षात्कार दिया।
विस्तार
'लियो' के सेट पर संजय दत्त को अप्पा कहकर बुलाते थे लोकेश कनगराज
केजीएफ चैप्टर 2 में यश के साथ काम करने के बाद संजय दत्त अपनी अगली फिल्म 'लियो' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लोकेश कनगराज अभिनेता दलपति विजय के साथ अपनी अगली फिल्म के प्रचार के लिए हाल ही में एक साक्षात्कार दिया। इस इंटरव्यू में निर्देशक से संजय दत्त के साथ काम करने का अनुभव पूछा गया। इसपर निर्देशक ने कहा कि अभिनेता को लेकर पहले उनकी धारणा काफी अलग थी। हालांकि, साथ काम करने के बाद दोनों में एक अच्छा बॉन्ड बन गया था।
निर्देशक ने साझा किया संजय संग काम करने का अनुभव
हाल ही में, एक इंटरव्यू में लोकेश ने कहा, 'मुझे उनके साथ काम करने की खूब आजादी मिली है। आप केवल इतना मान लीजिए इससे पहले मुझे यह आजादी श्री और संदीप के साथ काम करने में मिली थी, जो मेरी पहली फिल्म मानगरम थी। पहले उनको लेकर मेरी काफी अलग धारणा थी। संजय को स्क्रिप्ट सुनाने से पहले मेरे मन में चल रहा था कि ठीक है उन्होंने बहुत सी फिल्में की हैं। इसलिए मुझे थोड़ा सतर्क होकर पूरी स्क्रिप्ट सुनानी होगी, लेकिन जब उन्होंने अपनी भूमिका के बारे में जाना तो वह बहुत खुश हो गए थे। उन्होंने कहा कि मैं उनके बेटे जैसा हूं और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मैं उन्हें अप्पा कह कर बुलाऊं।इस दिन रिलीज होगी फिल्म
लोकेश कनगराज के जरिए निर्देशित 'लियो' दलपति विजय के साथ उनका दूसरा सहयोग है। इससे पहले वह 'मास्टर' में साथ काम कर चुके हैं। 'लियो' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है। यह फिल्म एक फुल-थ्रॉटल गैंगस्टर फिल्म होगी और दलपति विजय का कभी न देखा गया अवतार होगा। फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।