बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों लंदन में हैं और छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। लंदन से करीना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। अब करीना की एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो तालाब में नहाती दिख रही हैं।
लंदन में छुट्टियों के बीच तालाब में नहाती दिखीं करीना कपूर, पहली बार एक्ट्रेस का दिखा ऐसा अंदाज
करीना कपूर की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर उनके फैन फेज से शेयर की गई है। तालाब में नहा रहीं करीना के चारों ओर कमल के फूल दिख रहे हैं। करीना का ये अंदाज उनके फैंस ने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। उनका लुक इस दौरान जबरदस्त दिख रहा है।
दरअसल, करीना एक एड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस वजह से वो तालाब में नहा रही हैं और उनके आस-पास कमल के फूल दिखाई दे रहे हैं। करीना के साथ शूटिंग की पूरी टीम भी मौजूद है।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर एक बार फिर से आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। अद्वैत चंदन निर्देशित यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गंप पर आधारित है और इसे आमिर ही प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इस तरह करीना आमिर के साथ तीसरी फिल्म में दिखाई देंगी। इससे पहले वह 3 इडियट्स और तलाश में आमिर की हीरोइन बन चुकी हैं।
सूत्रों के अनुसार, करीना को इस रोल के लिए चुन लिया गया है और उन्होंने अपनी डेट्स भी उपलब्ध करवा दी है। उनका किरदार मूल फिल्म में निभाए गए सैली फील्ड के किरदार की तरह का ही होगा। लाल सिंह चड्ढा देश के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर नजर डालेगी।
