फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावती' के सवाल पर करीना ने तोड़ दिया दिल, स्वरा ने लूट ली महफिल

Thu, 07 Dec 2017 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 07 Dec 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor run away from question on padmavati, see what Swara bhaskar view on controversy
चौतरफा विरोध के बाद अनिश्चितकाल के लिए 'पद्मावती' की रिलीज डेट टल गई। मगर इस फिल्म को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली और लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को मिली धमकियों के बाद बॉलीवुड 'पद्मावती' के समर्थन में खड़ा था।
Kareena Kapoor run away from question on padmavati, see what Swara bhaskar view on controversy
- फोटो : self
दूसरी ओर कुछ सितारें ऐसे भी हैं, जो इस मामले पर बात करने से कतरा रहे हैं। करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर उनमें से ही एक हैं। हाल ही में फिल्म फेयर स्टाइल अवॉर्ड समारोह में पहुंची करीना कपूर खान से जैसे ही 'पद्मावती' पर सवाल पूछा गया 'बेबो' वहां से 'नौ दो ग्यारह' हो गई।
Kareena Kapoor run away from question on padmavati, see what Swara bhaskar view on controversy
दूसरी ओर स्वरा भास्कर ने 'पद्मावती' मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'इस मुद्दे पर कुछ बोलने के बाद जब मैं जब जेल जाउंगी तो वहां मेरा इंटरव्यू लेने आना'। स्वरा भास्कर ने कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि जब हमारे देश की सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच लड़ाई-झगड़े खत्म हो जाएंगे तो शायद 2018 में 'पद्मावती' रिलीज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor run away from question on padmavati, see what Swara bhaskar view on controversy
स्वरा आगे कहती हैं, 'पद्मावत' मालिक मोहम्मद जायसी का एक काल्पनिक काव्य है। मेरे लिए तो फिल्म से उपजा विवाद बेहद मूर्खतापूर्ण है। देश में सरकार के लोग ही नाक-कान काटने की बातें करते हैं। ये बेहद बुरा और घटिया है। यह लोकतंत्र, संविधान और कानून के अपमान से कम नहीं।'
विज्ञापन
Kareena Kapoor run away from question on padmavati, see what Swara bhaskar view on controversy
बता दें कि करीना और स्वरा जल्द ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में सोनम कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। अगले साल 18 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का डायरेक्शन शशांक घोष कर रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed