सागरिका घाटगे और जहीर खान अपनी शादीशुदा जिंदगी को फुलऑन एंज्वॉय कर रहे हैं। शादी की रस्में, बैक टू बैक पार्टीज, फोटोशूट्स और अब आया है दोनों का हनीमून टाइम...
सागरिका संग इस देश में Honeymoon मना रहे हैं जहीर खान, तस्वीर Leak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सागरिका और जहीर इन दिनों मालदीव की खूबसूरत वादियों में हनीमून मना रहे हैं। अपने इस खूबसूरत से पल की एक तस्वीर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें उनके शौहर समंदर किनारे आराम फरमाते नजर आ रहे हैं।
सागरिका और जहीर ने ना तो निकाह किया है ना ही सात फेरे लिये हैं। दोनों ने 23 नवंबर को मुंबई में कोर्ट मैरिज की। इसके बाद कपल ने कॉकटेल और रिसेप्शन पार्टी भी दी जहां फिल्म और खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियां नजर आईं।
शादी के बाद यह जोड़ी कोल्हापुर गई जहां दोनों ने महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन किये। गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी सगाई सार्वजनिक की थी। जहीर ने गोवा में सागरिका को प्रपोज किया था। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी।
पढ़ें: जहीर-सागरिका के रिसेप्शन में विराट और अनुष्का ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
पढ़ें: जहीर और सागरिका की शादी की ग्रैंड रिसेप्शन, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल