जहां प्रेग्नेंसी और उसके कुछ समय बाद तक बॉलीवुड की ज्यादातर हीरोइनें पब्लिक अपीयरेंसेस देना पसंद नहीं करती हैं वहीं बेबो ने इससे बिलकुल उलट करते हुए पब्लिक में अपीयरेंस भी दीं और जम कर इवेंट्स में भाग भी लिया।
हाल ही में करीना कपूर खान ने एक इवेंट में अपनी डाइटीशियन रुजुता दिवेकर की किताब प्रेग्नेंसी नोट्स-बिफोर, ड्यूरिंग एंड आफ्टर का विमोचन किया।
करीना अपने उमदा फैशन टेस्ट और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस किताब के विमोचन के खास मौके पर वो बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आईं। बेबो को इस ड्रेस में देखकर फैंस और स्टाइल क्रिटिक्स को काफी निराशा हुई।
इस मौके पर करीना ने एकदम डल कलर्ज की फुल स्लीवज् की टॉप पहनी हुई थी। जैसा की आप इस फोटो में देख रहे हैं, बेबो की वॉयलेट स्कर्ट का प्रिंट भी बेहद बोरिंग है और उनके इयरिंग्स भी इस ड्रेस के साथ मैच नहीं कर रहे। इस लुक में बेबो 2017 की तो कतई नहीं लग रहीं। अब ये तो वही बता सकती हैं कि किस जमाने की याद दिलाना चाहती हैं।
करीना अपने बेटे तैमूर के जन्म के बाद से ही पब्लिक में आना और फिटनेस के लिए भी वर्कआउट करना शुरू कर दिया है। करीना ने अपने बेटे तैमूर को भी मीडिया से दूर नहीं रखतीं। बेबो तैमूर को बिंदास बाहर लेकर जाती हैं और फोटोज भी खिंचवाती हैं।
5 of 6
kareena kapoor and taimur
हाल ही में एक इवेंट के दौरान करीना ने साफ किया है कि वो साइज जीरो के लिए जिम नहीं जा रही हैं। गौरतलब है कि बेबो को कुछ लोग टारगेट कर रहे हैं कि वो छोटे बच्चे को घर पर छोड़ कर जिम करने जाती हैं।