करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की एक झलक के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। छोटे नवाब की एक-एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। तैमूर अली खान की एक और तस्वीर इस वक्त चर्चा में है।
करीना कपूर खान अपने तीन महीने के बेटे के साथ मुंबई में लॉन्ग ड्राइव के लिए निकली थीं। करीना के साथ तैमूर की नैनी भी थी।
करीना अपने कैजुयल लुक में थीं और फोन पर किसी से बार कर रहीं थीं। वहीं नन्हा तैमूर अपनी नैनी की गोदी में आराम से सो रहा था।
यह पहली बार है जब करीना कपूर खान तैमूर को लेकर पब्लिक के सामने आई हैं। इससे पहले सैफ अली खान ने अपने बेटे की तस्वीर को व्हॉटसैप पर लगाया था जिसके बाद वह तस्वीर वायरल हो गई थी।
करीना ने अपनी प्रेगनेंसी को अपने काम में रुकावट नहीं बनने दिया। वह फिर से 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। हाल ही में हुए जी सिने अवॉर्ड्स में भी करीन परफॉर्म करती नजर आईं।