फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना और उनके बेटे की वायरल हुई इस तस्वीर का सच आया सामने, करीना ने खुद किया खुलासा

Thu, 22 Dec 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan baby taimur first picture on social media

करीना कपूर के मां बनते ही सैफ अली खान ने खुद ये जानकारी अपने फैंस को दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि करीना को बेटा हुआ है। साथ ही करीना के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर ने भी ट्वीट कर बेबो के मां बनने की खुशी शेयर की।

करीना और उनके बेटे की वायरल हुई इस तस्वीर सच आया सामने, करीना ने खुद किया खुलासा

kareena kapoor khan baby taimur first picture on social media

करण ने बेबो के बेटे का नाम भी बता दिया। सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है। करीना के फैंस को लग रहा था कि उनके बेटे की तस्वीरें शायद साल भर बाद देखने को मिलेगी। लेकिन सोशल मीडिया पर अचानक करीना और उनके बेटे की तस्वीर वायरल होने लगी।

करीना और उनके बेटे की वायरल हुई इस तस्वीर सच आया सामने, करीना ने खुद किया खुलासा

kareena kapoor khan baby taimur first picture on social media

करीना के फैंस ट्विटर पर ये फोटो शेयर करने लगे। कई न्यूज वेबसाइट ने खबर भी बनाई ‌कि करीना के बेटे की पहली तस्वीर सामने आ गई है। लेकिन जब ABP न्यूज ने करीना के पीआर से इस तस्वीर का सच जानना चाहा तो पता चला कि ये तस्वीर असली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना और उनके बेटे की वायरल हुई इस तस्वीर सच आया सामने, करीना ने खुद किया खुलासा

kareena kapoor khan baby taimur first picture on social media

करीना के पीआर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर फेक है। बता दें कि करीना के एक फेक ट्विटर हैंडल से उनकी और बेटे की ये फोटो शेयर की गई थी। जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। इसमें करीना बेटे तैमूर के माथे को चूमती नजर आ रही हैं। लेकिन फोटो बिलकुल नकली है।

विज्ञापन

करीना और उनके बेटे की वायरल हुई इस तस्वीर सच आया सामने, करीना ने खुद किया खुलासा

kareena kapoor khan baby taimur first picture on social media

बता दें कि तैमूर सैफ अली खान की तीसरी संतान है। इससे पहले उनकी पहली पत्नी अमृता से एक बेटी सारा और बेटा इब्राहिम अली खान हैं। सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को 10 साल छोटी करीना कपूर से दूसरी शादी की थी। करीना के मां बनने पर उनकी बहन करिश्मा कपूर ने भी एक फोटो शेयर कर करीना को बधाई दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed