तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर खान ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कमबैक किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी करने वाली करीना कपूर खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो आज भी सिनेमाघरों में भीड़ को खींचने का दम रखती हैं।
2 of 5
saif ali khan with taimur
'वीरे दी वेडिंग' के सक्सेस के बाद करीना ने अपने हालिया इंटरव्यू में कई दिलचस्प बातों से पर्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि लोगों का मानना था कि मुझे शादी के बाद काम नहीं मिलेगा, लेकिन मैंने इस मिथक को तोड़ दिया। शादी के बाद भी मुझे कई फिल्मों के ऑफर आए।
करीना ने बताया, शादी के बाद भी और तैमूर के जन्म के बाद भी मुझे फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन मैंने फैसला किया है कि मैं साल में सिर्फ एक ही फिल्म करूंगी। मैं ऐसा अपने 17 महीने के बेटे तैमूर के लिए कर रही हूं। तैमूर को मेरी जरूरत है। मेरे लिए मेरा बेटा, हसबैंड और फैमिली पहले है और उसके बाद फिल्में।
बता दें कि करीना और सैफ एक साथ शूटिंग नहीं करते हैं। ऐसा सिर्फ तैमूर के लिए है।अब जबकि करीना की फिल्म रिलीज हो गई है तो सैफ अपनी फिल्म की शूटिंग जल्दी स्टार्ट कर देंगे। नवंबर तक सैफ जब अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे तब करीना कोई दूसरी फिल्म शुरू करेंगी।
करीना ने कहा, उन्होंने और सैफ ने तय किया है कि दोनों फिल्मों की शूटिंग को लेकर बैलेंस बनाकर चलेंगे। बता दें कि फिलहाल करीना बेटे और हसबैंड के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं।