फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन में बजा अक्षय कुमार का डंका, 'टॉयलेट हीरो' को देखने पहले दिन पहुंचे 5 लाख से ज्यादा लोग

Sat, 09 Jun 2018 06:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 09 Jun 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar movie toilet ek prem katha huge Box Office Collection in China
toilet ek prem katha
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' चीन में भी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म चीन में पहले दिन में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
Akshay Kumar movie toilet ek prem katha huge Box Office Collection in China
toilet ek prem katha poster
फिल्म ने पहले दिन में 15 करोड़ 94 लाख रुपये का कारोबार किया है। आंकड़ों के मुताबिक करीब 5 लाख लोग पहले दिन फिल्म देखने पहुंचे थे। आपको बता दें कि चीन में फिल्म के 56 हजार से ज्यादा शो एक दिन में चलाए जा रहे हैं।
 
Akshay Kumar movie toilet ek prem katha huge Box Office Collection in China
Akshay Kumar
साल 2018 में चीन में रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो 'बजरंगी भाईजान', 'दंगल', 'हिंदी मीडियम', 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'बाहुबली-2' के बाद यह छठी भारतीय फिल्म है जो चीन में रिलीज हुई है। फिल्म के भारतीय बिजनेस की बात करें तो पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 135 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar movie toilet ek prem katha huge Box Office Collection in China
akshay kumar
श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को सपोर्ट करती यह फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed