पटौदी के नवाब सैफ अली खान के घर में इन दिनों खुशियां ही खुशियां बरस रही हैं। तैमूर के बड़े भाई बनने के दिन करीब हैं और सैफ अली खान की साल भर से रुकी पड़ी फिल्म ‘भूत पुलिस’ भी फिर से शुरू होने जा रही है। इस सबके बीच बेगम करीना कपूर खान भी अपने सारे शेड्यूल फिर से सेट कर रही हैं।
2 of 5
करीना कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करीना कपूर खान और सैफ ने जब से अपनी दूसरी संतान के आगमन की घोषणा की है, सोशल मीडिया पर ये खबर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्मी सितारों के अलावा उनके परिचित सभी लोग जोड़े को लगातार बधाइयां दे रहे हैं और करीना कपूर खान व सैफ इनका जवाब भी पूरी शालीनता और उत्साह से दे रहे हैं।
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करीना कपूर खान की इन दिनों एक ही फिल्म अंडर प्रोडक्शन है और उसका नाम है, ‘लाल सिंह चड्ढा’। ये फिल्म मशहूर हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है और इस फिल्म में उनकी जोड़ी आमिर खान के साथ बनी है। दोबारा मां बनने से पहले करीना कपूर इस फिल्म की बाकी बची शूटिंग भी पूरी कर लेना चाहती हैं।
4 of 5
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर को सोमवार को मुंबई के एक चर्चित फिल्म स्टूडियो मे देखा गया। बिल्कुल चुस्त और तंदुरुस्त दिख रहीं करीना ने इस मौके पर फिटिंग की एक काली ड्रेस पहनी हुई थी। चेहरे पर मास्क लगा था। और, उन्होंने स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे। करीना का बेबी बंप भी अब दिखने लगा है और स्टूडियो में मौजूद लोग भी इस बारे में बातें करते नजर आए।
5 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/saraalikhan95
सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई और दोनों की बेटी सारा अली खान इन दिनों दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि सुशांत उनको चार्टर्ड प्लेन से विदेश घुमाने ले गए थे। सारा अली खान का फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ भी लंबा रिश्ता चला और अब ये दोनों भी अलग हो चुके हैं।