फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   urvashi rautela team accused company of using her name, photos and videos without permission

उर्वशी रौतेला: एक्ट्रेस ने एआई कंपनी से मांगा सात हजार करोड़ का हर्जाना, मिला गजब का जवाब; क्या है पूरा मामला?

Wed, 30 Sep 2026 12:57 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Sep 2026 12:57 PM IST
सार

 Urvashi Rautela Legal Action: बॉलीवुड सेलेब्स अपने पर्सनेलिटी राईट्स को रिजर्व करवा रहे हैं। इसी बीच उर्वशी रौतेला ने अमेरिका की एक एआई कंपनी पर अपनी फोटोज और वीडियो का उपयोग करने पर कानूनी कार्यवाही की है। जानें क्या है मामला?

विज्ञापन
urvashi rautela team accused company of using her name, photos and videos without permission
उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अमेरिका की एक एआई कंपनी पर कानूनी कार्यवाही की है। एक्ट्रेस का आरोप है कि बिना उनकी अनुमति के उनकी तस्वीरें और वीडियो का इस्तेमाल किया गया। 

विज्ञापन


क्या कहा उर्वशी की टीम ने ? 

 उर्वशी रौतेला ने लॉस एंजेलिस बेस्ड कंपनी के खिलाफ एक्शन लिया है। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि बिना उनकी अनुमति लिए कंपनी ने उनकी फोटोज और वीडियो का उपयोग किया है। इस मामले में उर्वशी की टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘हम लॉस एंजिल्स स्थित इस कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। इससे हुए डेमेज की कीमत फिलहाल 7,000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने उर्वशी की फोटोज और वीडियो का उपयोग कर कई अरबों डॉलर का कारोबार खड़ा किया है। आप अपना ब्रांड बनाएं, कंपनी बनाएं मगर उर्वशी का नाम उससे दूर रखें तब तक आपने उनसे अनुमति न ली हो।’ 

विज्ञापन


urvashi rautela team accused company of using her name, photos and videos without permission
उर्वशी रौतेला - फोटो : ट्विटर

एआई कंपनी के सीईओ ने क्या कहा? 

उर्वशी रौतेला ने लॉस एंजिल्स स्थित बॉलीवुड.एआई और हॉलीवुड.एआई के संस्थापक और सीईओ शीराज हसन के खिलाफ एक्शन लिया है। इस पर उर्वशी के इस कदम पर शीराज ने भी अपनी तरफ से पोस्ट कर सफाई दी। उन्होंने लिखा, ‘उर्वशी, हमने तुम्हारे मुंह में ये शब्द नहीं डाले। मैं तुम्हें सलाह देता हूं कि जवाब देने से पहले एआई और बॉलीवुड के मनोरंजन जगत के भविष्य के बारे में अच्छी तरह से जानकारी हासिल कर लो। एआई का उपयोग फिल्में और कई भाषाएं बोलने वाले तथा किसी भी समय काम करने वाले डिजिटल पात्रों को बनाने में किया जा सकता है। उनका यह भी मानना है कि मनोरंजन उद्योग को इन बदलावों को नजरअंदाज करने के बजाय उनके अनुरूप ढलना होगा।’

विज्ञापन

urvashi rautela team accused company of using her name, photos and videos without permission
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला

एआई पर क्या बोलीं उर्वशी रौतेला 
कुछ दिन पहले एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से बॉलीवुड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में सवाल पूछे गए थे। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि एआई बॉलीवुड को प्रभावित कर रहा है, साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग से प्यार है।
 

बीते दिनों तिरंगा विवाद में फंसी अभिनेत्री 
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में उर्वशी ने तिरंगे से इंस्पायर्ड गाउन पहना था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके आउटफिट को लेकर सवाल उठाए थे। इतना ही नहीं यूजर्स ने इसे भारतीय झंडे के नियमों का उल्लंघन बताया था। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उनका किसी की भावनाएं आहत करने का कोई इरादा नहीं था।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed