बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने 21 फरवरी की सुबह अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना के मां बनते ही खान परिवार के साथ साथ कपूर परिवार में भी खुशियां छा गई हैं। अभी कुछ दिन पहले ही राजीव कपूर के निधन से कपूर परिवार में शोक का माहौल था। ऐसे में करीना के बेटे के जन्म ने परिवार को खुशियां दे दी है। करीना के मां बनने पर नाना रणधीर कपूर को काफी खुश हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि तैमूर ने बड़े भाई बनने पर क्या प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
रणधीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने बताया कि करीना और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि, 'मैंने अभी अपने नाती को देखा और करीना से बात की है। मैं बहुत खुश हूं और नाना बनने पर मेरी खुशी आसमान छू रही हैं। मैं नन्हे मेहमान से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता। मैं अभी से उसके लिए दुआएं कर रहा हूं'।
3 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। रणधीर ने बताया कि, 'तैमूर को भी बड़े भाई बनने की काफी खुशी हुई है। वो बहुत खुश है उसे छोटा भाई मिल गया। मेरी बेटी भी खुश है। मैं उन सभी को आशीर्वाद देता हूं'।
4 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान
- फोटो : Instagram
बता दें कि कपूर परिवार में पिछले कुछ महीनों से लगातर दुख भरी खबरें ही सामने आ रही थीं। भाई राजीव कपूर के निधन के बाद से रणधीर कपूर खुद को काफी अकेला महसूस कर रहे थे। उनके दोनों भाई राजीव और ऋषि उनसे दूर हो गए थे। हालांकि अब दोबारा नाना बनने पर उन्हें बेहद खुशी हुई है।
5 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर
- फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
बात करें सैफ की तो वो चौथी बार पिता बन चुके हैं। करीना और अपने बच्चे के साथ समय बिताने के लिए सैफ पितृत्व अवकाश पर थे। वहीं करीना ने भी अपने सारे प्रोजेक्ट्स को पहले ही पूरा कर लिया था। इतना ही नहीं अपने नए मेहमान के जन्म से पहले ही सैफ और करीना नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। फिलहाल बच्चे की तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें करीना और सैफ के दूसरे बच्चे की झलक भी देखने को मिलेगी।