{"_id":"5f5df1fc2bb4346bdb704482","slug":"kareena-kapoor-and-taimur-candid-shot-ast-actress-cuddles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणधीर कपूर ने पोस्ट की करीना और तैमूर की क्यूट तस्वीर, मस्ती के अंदाज में दिखे दोनों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणधीर कपूर ने पोस्ट की करीना और तैमूर की क्यूट तस्वीर, मस्ती के अंदाज में दिखे दोनों
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 13 Sep 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर, तैमूर
- फोटो : instagram/dabookapoor
Link Copied
करीना कपूर और सैफ अली खान के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर छाई हुई है जिसमें करीना के साथ तैमूर नजर आ रहे हैं। मां बेटे की ये तस्वीर देखते ही बनती है। तस्वीर में तैमूर मस्ती करने के मूड में हैं।
Trending Videos
2 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। अकाउंट डब्बू कपूर के नाम से है हालांकि यह अभी वैरिफाई नहीं है। करीना के कजन आदर जैन ने रणधीर कपूर का सोशल मीडिया पर स्वागत किया और उन्हें फॉलो भी किया।
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
रणधीर कपूर ने परिवार के साथ की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इनमें उनके पोते, नातिन से लेकर उनके भाई ऋषि कपूर की भी तस्वीर है। इन सबके बीच जिस तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा वो था बेबो और तैमूर की ये प्यारी सी तस्वीर।
कपूर परिवार
- फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan
रणधीर कपूर ने 29 अगस्त को गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की पहली तस्वीर पोस्ट की थी। आदर जैन ने इंस्टाग्राम पर रणधीर कपूर का स्वागत करते हुए लिखा था कि 'इंस्टा पर स्वागत है डब्बू मामा।'
बता दें कि करीना कपूर ने हाल ही में एलान किया था कि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना लगातार काम कर रही हैं। कोरोना काल की वजह से उन्होंने कई विज्ञापनों की शूटिंग घर से ही की। वहीं बीते दिनों उन्हें स्टूडियो के बाहर भी देखा गया, जहां वो फोटोशूट कराने पहुंची थीं। फिल्मों की बात करें तो करीना की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है। जिसमें उनके साथ आमिर खान की मुख्य भूमिका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।