पिछले साल बिपाशा बसु से शादी करने वाले करण सिंह ग्रोवर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर पहले छोटे परदे के लिए काम करते थे। लेकिन अब वो बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। करण फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म '3 देव' की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के इस सफर में करण के साथ कई विवाद भी जुड़े। आइए जानते हैं करण की जिंदगी से जुड़े उन विवादों के बारे में जिसमें वो हीरो से ज्यादा विलेन नजर आए।
B'day Spl: दो पत्नियों को धोखा देने के बाद चार साल बड़ी बिपाशा से करण ने की शादी
करण की बिपाशा से तीसरी शादी है। इससे पहले वो दो शादी कर चुके थे। करण की पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी। एक साल में ही ये शादी टूट गई और फिर करण ने टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी कर ली। जेनिफर के साथ भी करण का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। जेनिफर से तलाक लेने के बाद करण ने करण ने बिपाशा से शादी कर ली।
B'day Spl: दो पत्नियों को धोखा देने के बाद चार साल बड़ी बिपाशा से करण ने की शादी
करण की पहली शादी 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी। लेकिन करण का मन हमेशा दूसरी लड़कियों में लगा रहता था। श्रद्धा ने कई बार करण को धोखा देते हुए पकड़ा। खबर थी कि करण का अफेयर 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से था। 10 महीने की इस शादी में करण कभी भी श्रद्धा के लिए लॉयल नहीं रह पाए। आखिरकार श्रद्धा ने करण से डिवॉर्स लेने का फैसला किया और उनसे अलग हो गईं।
B'day Spl: दो पत्नियों को धोखा देने के बाद चार साल बड़ी बिपाशा से करण ने की शादी
श्रद्धा से तलाक लेने के बाद करण एक साथ दो लड़कियों को डेट करने लगे। एक थी उनकी कोरियोग्राफर निकोल और दूसरी थीं जेनिफर विंगेट। उस समय करण टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में जेनिफर के कोस्टार थे। करण जिस एक्ट्रेस के साथ काम करते हैं उनके साथ ही दिल लगा बैठते हैं। करण ने पब्लिकली भी निकोल से प्यार करने की बात कबूल की थी। निकोल से ब्रेकअप के बाद करण ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
B'day Spl: दो पत्नियों को धोखा देने के बाद चार साल बड़ी बिपाशा से करण ने की शादी
साल 2012 में करण ने जेनिफर से शादी कर ली। लेकिन करण जेनिफर के लिए भी लॉयल नहीं रह पाए। कुछ महीन बीतते ही करण ने जेनिफर को धोखा देना शुरू कर दिया। एक बार तो जेनिफर ने 'दिल मिल गए' के सेट पर करण को किसी लड़की के साथ पकड़ लिया और वहीं सबके सामने थप्पड़ मार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद जेनिफर और करण ने एक महीने तक बात नहीं की थी।