दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। इन दोनों स्टार्स को बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी भी कहा जाता है। हालांकि इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली। इस बीच फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने बताया कि किस वजह से इन स्टार्स का रिश्ता टूट सकता है।
दीपिका और रणवीर को देखकर कई लोगों को ऐसा लगता है कि वह किसी भी मुसीबत का डटकर सामना कर सकते हैं। वहीं करण जौहर इस बारे में कुछ और सोचते हैं। रेडियो शो के दौरान करण जौहर ने इस राज से पर्दा उठाया।
शो के दौरान एक फैन ने करण जौहर के साथ रैपिड फायर टास्क किया। इस दौरान जब करण से पूछा कि कौन सा सेलिब्रिटी है जिसका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की वजह से रिश्ता टूट सकता है। जवाब में करण जौहर ने कहा - 'रणवीर और दीपिका। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों को हमेशा एक दूसरे की जरूरत होती है।'
दरअसल, रणवीर और दीपिका को हमेशा अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर कोई पार्टी एक दूसरे का हाथ पकड़े ही देखा जाता है। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे से कभी भी अलग नहीं होना चाहते। खबरों की मानें तो यह कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है।
कुछ दिन पहले दीपिका और रणवीर एक बार फिर से सुर्खियों में थे। वजह रणवीर की फोटो पर दीपिका का कमेंट करके उसे तुरंत डिलीट करना बना। दीपिका ने रणवीर की तस्वीर पर 'माइन' लिख दिया था। हालांकि कुछ सेकेंड बाद तुरंत हटा दिया था। दीपिका का यह पोस्ट झट से वायरल हो गया था।