लगातार स्टारडम की सीढ़ियां चढ़ रहे राजकुमार राव अब निर्माता करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक करण ने राजकुमार की जोड़ी भूमि पेडनेकर के साथ बनाते हुए उन्हें अपनी फिल्म में लेने का मन बनाया है।
करण इस बारे में राजकुमार और भूमि से बात कर चुके हैं। दोनों पति-पत्नी के रूप में फिल्म में दिखेंगे। फिल्म दो विवाहित जोड़ों की ऐसी रोमांटिक कहानी रहेगी जिसमें वे मां-बाप बनने की कोशिश करते नजर आएंगे।
यह पहला मौका है जब राजकुमार भूमि के साथ काम करेंगे जबकि अगर करीना राजी हो गईं तो वह अक्षय के साथ नौ साल बाद पर्दे पर साथ लौटेंगी। दोनों 2009 में कमबख्त इश्क में साथ आए थे। करीना ने करण से कहा है कि वह वीरे दी वेडिंग की रिलीज के बाद लंदन में छुट्टियां मनाने जा रही हैं और वहां पर अंतिम फैसला करेंगी।
करीना के पास शाहरुख की अगली फिल्म देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक का भी प्रस्ताव है। उन्हें फिल्म में शर्मा की पत्नी की भूमिका ऑफर हुई है।