कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। 2 अप्रैल को उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। हाल ही में वह सलमान खान के भाई अरबाज खान के टॉक शो में भी नजर आए। यहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी सहित सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को लेकर बड़ी बात बोली है।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा ने यहां सोशल मीडिया के उन ट्रोलर्स को जवाब दिया है जो उन्हें नशे का आदी बताते थे। कपिल शर्मा ने ट्रोलर्स के एक कमेंट को पढ़ते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे कमेंट कर रहे थे- 'शराबी है, ड्रग्स लेता है कपिल।' शो में इस पर कपिल शर्मा ने जवाब देते हुए कहा- 'मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने आज तक अपनी पूरी जिंदगी में किसी भी तरह का ड्रग्स नहीं लिया है।'
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
ट्रोलर्स पर भड़कते हुए उन्होंने कहा है ये लोग बहुत चालक होते हैं। एक भद्दा कमेंट करके छुप भी जाते हैं। पता हो कि पिछले साल, कपिल शर्मा ने शराबबंदी और अवसाद से जूझ रहे अपने पुनर्वास जैसी बात को स्वीकारा था। शो में कपिल शर्मा ने अपने दोस्त और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर पर भी बात की। कपिल का जो सबसे बड़ा विवाद रहा वह उनके ही दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ रहा है।
4 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
यह बात सभी जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया से वापस आते वक्त कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ प्लेन में हाथापाई की थी। लड़ाई की वजह से सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, अली असगर सहित कई कलाकारों ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था। बाद में कपिल ने सुनील ग्रोवर से माफी भी मांगी लेकिन सुनील ने उनसे दूरी बनाए रखना ही उचित समझा।
5 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : social media
अरबाज खान के शो में अब कपिल शर्मा ने कहा- मैंने सभी चीजें भूलकर सुनील को अपने शो में लेने का विचार बनाया। इसके लिए मैंने वास्तव में उससे पूछा था। भले हमारे बीच गलतफहमी रही होगी जबकि मैं चाहता था कि वह शो में आए। लेकिन फिर मैंने गुस्से में कहा दिया कि वह वास्तव में साथ नहीं आना चाहता है। मुझे सच में सुनील ग्रोवर बहुत पसंद हैं। ”