{"_id":"5df5cb6b8ebc3e879937b620","slug":"kapil-sharma-takes-money-from-ajay-devgn-for-promotion-tanhaji-the-unsung-warrior","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो पैसे लेकर फिल्मों का प्रमोशन करते हैं कपिल, वीडियो में अजय देवगन संग खुलेआम पकड़े गए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो पैसे लेकर फिल्मों का प्रमोशन करते हैं कपिल, वीडियो में अजय देवगन संग खुलेआम पकड़े गए
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma, ajay devgn
- फोटो : social media
Link Copied
कपिल शर्मा का शो टीवी के मशहूर शो में से एक है। लोकप्रियता को देखते हुए हर बड़ी फिल्म का प्रमोशन यहां किया जाता है। सितारे भी कपिल के शो में आने के लिए उत्सुक होते हैं। इस बार शो में अभिनेता अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के सिलसिले में पहुंचे। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
Trending Videos
2 of 5
kapil sharma, ajay devgn
- फोटो : social media
दरअसल, एक वीडियो में कपिल 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की खूब तारीफ कर रहे हैं और सभी दर्शकों से फिल्में देखने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच अजय देवगन आते हैं और कैमरे की ओर इशारा करके कहते हैं कि 'इसे बंद करना।' अजय देवगन फिल्म प्रमोशन के बदले कपिल को पैसे पकड़ाते हैं और शुक्रिया कहते हैं।
3 of 5
kapil sharma, ajay devgn
- फोटो : social media
अजय देवगन के पैसे देने पर कपिल शर्मा कहते हैं कि '1200 में हमारी डील हुई थी।' इस पर अजय देवगन उन्हें इतने पैसे में ही एडजस्ट करने के लिए कहते है। जिसके बाद कपिल पैसे जेब में रख लेते हैं और चले जाते हैं। अब हम आपको बताते हैं कि इस वीडियो की सच्चाई क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
कपिल ने इंस्टाग्राम पर खुद ये वीडियो शेयर किया है और फैंस के लिए फनी मूवमेंट प्रस्तुत किया है। फैंस भी उनके इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अजय देवगन की ये फिल्म मराठा सरदार और छत्रपति शिवाजी महाराज के पक्के मित्र रहे तानाजी मलुसरे पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान और काजोल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म होगी। 'तानाजी' सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।