फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फिरंगी' में हीरोइन को छू तक नहीं पाए कपिल शर्मा, खुद बताया क्या थी वजह

Fri, 27 Oct 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Fri, 27 Oct 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma revealed about his personal life
कपिल शर्मा

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फिरंगी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के लिए कपिल जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान कपिल ने अपनी हर कॉन्ट्रोवर्सी पर खुलकर जवाब दिया। कपिल शर्मा का शो बंद हो चुका है। अब कपिल सिर्फ 'फिरंगी' पर फोकस कर रहे हैं।

kapil sharma revealed about his personal life
कपिल शर्मा

हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में कपिल ने फिल्म की कहानी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'ये 1920 की कहानी है। जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था। फिल्म के जरिए ये बताया गया है कि अंग्रेज बुरे नहीं थे। मेरे दादा ने मुझे बताया था कि एक बार उन्होंने एक अंग्रेज की मदद की थी। इसके बदले में उन्हें जॉब ऑफर की गई थी। लेकिन मेरे दादा के पास पहले से ही काम था। इसलिए वो जॉब उन्होंने अपने साले को दिलवा दी थी।'

kapil sharma revealed about his personal life
कपिल शर्मा

कपिल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पंजाब में हुई है। पंजाब में शूटिंग कराने का आइडिया कपिल का ही था। उन्होंने कहा, 'मैंने पिछली फिल्म में तीन हीरोइनों के साथ रोमांस किया था। लेकिन इस फिल्म में पैसा लगाने के बावजूद हीरोइन को टच तक नहीं किया। क्योंकि 1920 में तो आंखों वाला प्यार होता था।'

पढ़ें- लता मंगेशकर को इस सिंगर ने दी थी कांटे की टक्कर, अफेयर में पड़ीं और 12 साल पहले छोड़ दिए फिल्मी गाने

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma revealed about his personal life
कपिल शर्मा

कपिल की मानें तो उन्होंने फिल्म के लिए कोई खास तैयारी नहीं की है। फिल्म की कहानी पर कपिल ने एक साल तक काम किया। प्रमोशन के बारे में कपिल ने कहा कि उनकी टीम अलग-अलग शहरों में जाकर प्रमोशन करेगी। बता दें कि इस फिल्म को राजीव ढींगरा ने डायरेक्ट किया है।


पढ़ें- PM मोदी की मिमिक्री कर छाए श्याम रंगीला, एलिमिनेट होते ही खोली अक्षय कुमार के शो की पोल
विज्ञापन
kapil sharma revealed about his personal life
कपिल शर्मा

राजीव के बारे में कपिल ने बताया, 'वो मेरा बचपन का दोस्त है। मेरे बुरे वक्त में उसने हमेशा मेरा साथ दिया है। अपने दोस्तों की बदौलत ही मैं डिप्रेशन से बाहर आ पाया हूं। पहली फिल्म के बाद करीब 30 फिल्मों के ऑफर आए लेकिन सभी एक जैसी थीं। इसलिए मैंने राजीव से कहा कोई अच्छी फिल्म की स्क्रिप्ट मिले तो फिल्म बनाते हैं। फिर हमे फिरंगी मिली।'

पढ़ें- किसी हीरोइन से कम नहीं हैं बॉबी देओल की पत्नी, कमाई के मामले में पति से भी कई कदम आगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed