फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra shared unseen moments from her early relationship with Nick Jonas and talks about dating day

प्रियंका चोपड़ा: कब शुरू हुआ था देसी गर्ल और निक की मोहब्बत का सफर? प्रियंका ने डेटिंग के दिनों को याद किया

Thu, 03 Sep 2026 01:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 03 Sep 2026 01:02 PM IST
सार

Priyanka Chopra-Nick Photos: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमसफर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप के शुरुआती दोनों को याद किया है। साथ ही कुछ अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें भी साझा की हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra shared unseen moments from her early relationship with Nick Jonas and talks about dating day
निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाल

विस्तार

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। साल 2018 में उन्होंने निक जोनस से शादी रचाई और सात समंदर पार जाकर बस गईं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ डेटिंग के दिनों की यादें ताजा की हैं।

विज्ञापन

Priyanka Chopra shared unseen moments from her early relationship with Nick Jonas and talks about dating day
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

कब शुरू हुआ था निक-प्रियंका की बातचीत का सिलसिला?
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी रचाई थी। कपल के एक बिटिया मालती है। निक और प्रियंका चोपड़ा की बातचीत का सफर नौ साल पहले यानी साल 2017 में शुरू हुआ था। प्रियंका चोपड़ा ने निक को अपना नंबर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra shared unseen moments from her early relationship with Nick Jonas and talks about dating day
प्रियंका चोपड़ा-निक - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas

प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा?
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने निक जोनस के साथ अपने शुरुआती रिश्ते के कुछ ऐसे पल शेयर किए हैं, जो पहले कभी नहीं देखे गए। इसी के साथ उन्होंने याद किया कि कैसे उन्होंने साल 2017 की गर्मियों में निक को अपना नंबर दिया था। इस पोस्ट में उन्होंने इस याद को जोनस ब्रदर्स के नए गाने 'लिसन व्हेन सैड' से जोड़ा।

प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन लिखा है, 'ओह हां! मुझे याद है कि मैंने गर्मियों में तुम्हें अपना नंबर दिया था। साल 2017 की गर्मियों में'। इसी के साथ जानकारी दी है कि जोनस ब्रदर्स का नया गाना 'लिसन व्हेन सैड' रिलीज हो गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन

Priyanka Chopra shared unseen moments from her early relationship with Nick Jonas and talks about dating day
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा ने क्या लिखा?
प्रियंका चोपड़ा पुरानी यादों में खोई नजर आई हैं। उन्हें याद है कि निक और उनकी मोहब्बत का सफर कैसे और कब शुरू हुआ। उन्होंने डेटिंग के दिनों की कुछ अनदेखी और पुरानी तस्वीरों का एक मोंटाज पोस्ट किया है। बैकग्राउंड में जोनस ब्रदर्स का नया गाना बज रहा था। इस गाने में निक उस गर्मी के मौसम के बारे में गा रहे हैं, जब उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। इस पोस्ट पर प्रियंका की चचेरी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी कमेंट किया है। परिणीति ने लिखा है, 'वाह, गोवा वाली ट्रिप तो जबर्दस्त थी'।

Priyanka Chopra shared unseen moments from her early relationship with Nick Jonas and talks about dating day
प्रियंका चोपड़ा-मालती और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

एक्स पर साझा किए थे नंबर

  • साझा किए गए मोंटाज में प्रियंका और निक के रिश्ते की शुरुआती दिनों की झलक दिखाई गई है। 
  • निक की भारत की पहली यात्रा की तस्वीरें भी शामिल हैं। साथ ही, मेट गाला में उनकी चर्चा में रही मौजूदगी की झलकियां भी हैं।  
  • एक तस्वीर में यह कपल प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ भी नजर आया। 
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक-दूसरे से नंबर शेयर किए थे।
  • दोनों के बीच रोमांस पनपा और अगस्त 2018 में इन्होंने सगाई कर ली।
  • बाद में दिसंबर 2018 में राजस्थान में शाही अंदाज में इनकी शादी हुई। 
  • प्रियंका और निक ने हिंदू और क्रिश्चियन, दोनों रीति-रिवाजों से शादी की।
  • साल 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया।
  • प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म 'वाराणसी' के जरिए लंबे वक्त बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed