फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   What Padmaavat writer say about Jauhar Scene in the film Swara Bhasker asks questions

पद्मावत विवाद: जौहर वाले सीन पर क्या बोले फिल्म के लेखक प्रकाश कपाडिया? स्वरा भास्कर ने किए थे ये सवाल

Thu, 03 Sep 2026 12:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 03 Sep 2026 12:28 PM IST
सार

Swara Bhasker: फिल्म 'पद्मावत' के जौहर वाले सीन की आलोचना किए जाने पर स्वरा भास्कर की काफी ट्रोलिंग हुई। अब इस मामले पर फिल्म के सह-लेखक ने अपनी बात रखी है।  
 

विज्ञापन
What Padmaavat writer say about Jauhar Scene in the film Swara Bhasker asks questions
पद्मावत, प्रकाश कपाडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वरा भास्कर की तरफ से हाल ही में फिल्म 'पद्मावत' में जौहर वाले सीन पर बयान दिया गया। इस पर विवाद बढ़ने के बाद अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर कर सफाई दी है। अब इस मामले में फिल्म के सह-लेखक प्रकाश कपाडिया का बयान आया है। उन्होंने फिल्म के इस सीन का बचाव किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन

क्या था स्वरा भास्कर का सवाल?
स्वरा भास्कर के बयान पर फिल्म 'पद्मावत' के सह-लेखक प्रकाश कपाडिया ने कहा कि यह सीन रिसर्च और इतिहास की किताबों में दर्ज जानकारी पर आधारित था। कपाड़िया ने कहा कि यह सीन फिल्म में दिखाए गए दौर की सच्चाई को दिखाता है, जबकि भास्कर ने इस बात पर सवाल उठाए थे कि इसमें यौन हिंसा, महिलाओं की इज्जत और मौत या जिंदगी में से किसी एक को चुनने को कैसे दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

What Padmaavat writer say about Jauhar Scene in the film Swara Bhasker asks questions
पद्मावत, प्रकाश कपाडिया - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले फिल्म के सह-लेखक?
संजय लीला भंसाली की 2018 की फिल्म के सह-लेखक कपाडिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा 'हमने अपनी रिसर्च और इतिहास की किताबों में लिखी बातों के आधार पर फिल्म बनाई। हर कोई फिल्म को अलग-अलग नजरिए से देखता है। हमने जो दिखाया जिसमें जौहर वाला सीन भी शामिल है, वह उस समय की सच्चाई थी। इसे अब बदला नहीं जा सकता। हालात 'करो या मरो' वाले थे।'
विज्ञापन

जौहर वाले सीन में क्या है?
फिल्म 'पद्मावत' में जौहर वाले सीन में दिखाया गया है कि कैसे राजपूत सेना की हार के बाद सैकड़ों महिलाओं ने यौन हिंसा का सामना करने के बजाय मौत को चुना।

What Padmaavat writer say about Jauhar Scene in the film Swara Bhasker asks questions
स्वरा भास्कर, पद्मावत - फोटो : सोशल मीडिया
कब शुरू हुआ विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब भास्कर ने 31 अगस्त को दिल्ली के एक कार्यक्रम फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन के बारे में बात की। उन्होंने तर्क दिया कि जौहर को सम्मान के काम के तौर पर दिखाने से दुष्कर्म पीड़िताओं के बीच गलत संदेश जा सकता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या महिलाओं की पवित्रता को उनकी जान से ज्यादा कीमती माना जाना चाहिए।

स्वरा भास्कर ने सफाई में क्या कहा?
बाद में स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके साफ किया कि उन्होंने रानी पद्मावती या दूसरी महिलाओं को कायर नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि उनकी चिंता इस बात को लेकर थी कि आधुनिक फिल्में किन चीजों को महिमामंडित करती हैं और इस बात पर जोर दिया कि दुष्कर्म पीड़िता को कभी ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि बच जाने की वजह से वे कम साहसी हैं।

What Padmaavat writer say about Jauhar Scene in the film Swara Bhasker asks questions
पद्मावत फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
कितना हुआ 'पद्मावत' का कलेक्शन?
रिलीज से पहले ही फिल्म 'पद्मावत' विवादों में घिर गई थी। 
कुछ जगहों पर कथित ऐतिहासिक छेड़छाड़ को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए।
फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई। 
विरोध प्रदर्शनों के बाद फिल्म का नाम 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' कर दिया गया। 
इसके बावजूद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 
सैकनिल्क के अनुसार, इसने दुनिया भर में 585 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed