फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Actress Akshara singh immersed in the spirit of Lord Krishna ahead of Janmashtami shares Photos

अक्षरा सिंह: जन्माष्टमी से पहले कान्हा के रंग में रंगीं अक्षरा; राधा रूप रखकर फैंस से पूछा सवाल, जानिए क्या?

Thu, 03 Sep 2026 02:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 03 Sep 2026 02:33 PM IST
सार

Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां हर तरफ शुरू हो गई हैं। भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह भी पूरी तरह कान्हा के रंग में रंग चुकी हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshara singh immersed in the spirit of Lord Krishna ahead of Janmashtami shares Photos
अक्षरा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल शुक्रवार को देश में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहीं दही हांडी उत्सव का आयोजन होगा, जहां गोविंदाओं की टोली मटकी फोड़ेगी। कहीं झांकी सजाई जाएगी तो कहीं भजन-कीर्तन होंगे। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी कृष्ण भक्ति में डूब चुकी हैं।

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Akshara singh immersed in the spirit of Lord Krishna ahead of Janmashtami shares Photos
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

लड्डू गोपाल की भक्ति में लीन भोजपुरी क्वीन
अक्षरा सिंह ने राधा रानी का रूप धरा है। उन्होंने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। वे श्रृंगार कर सजी-संवरी नजर आ रही हैं। हाथ में लड्डू गोपाल को लिए वे कान्हा के रंग में रंगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri Actress Akshara singh immersed in the spirit of Lord Krishna ahead of Janmashtami shares Photos
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा ने फैंस से किया ये सवाल
तस्वीरों के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन लिखा है, 'मैं कान्हा के रंग में रंगी। अब आपकी बारी है। कान्हा का अपना सबसे प्यारा नाम लिखिए और कमेंट बॉक्स में बताइए। देखती हूं कि सबसे ज्यादा कौन-सा नाम आता है'।

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Akshara singh immersed in the spirit of Lord Krishna ahead of Janmashtami shares Photos
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं अक्षरा
अक्षरा सिंह ट्रेडिशन आउटफिट में भारी-भरकम ज्वैलरी पहने दिखी हैं। उन्होंने कुमकुम से श्रृंगार किया है। मोरपंख और बांसुरी थामे उन्होंने तस्वीरें क्लिक कराई हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


आम्रपाली के दावे पर अक्षरा ने तोड़ी चुप्पी
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने हाल ही में रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में दावा किया था कि पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद जब पूरी इंडस्ट्री ने अक्षरा सिंह से दूरी बना ली तो उन्होंने अक्षरा का साथ दिया था। 
अक्षरा सिंह ने आम्रपाली के इस दावे पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वह किसी के रिश्ते या मदद का हिसाब-किताब लेकर नहीं बैठी हैं। अक्षरा सिंह ने 'डायनामाइट न्यूज' से कहा, 'इस बारे में इंडस्ट्री के लोग जानते हैं और भगवान जानता है कि किसने क्या किया और क्या कहा? मैं कोई लिस्ट लेकर नहीं बैठी हूं कि मीडिया में आकर यह बताऊं कि मैंने क्या किया, किसने क्या किया या उसने ये किया, वो किया'।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed