कॉमेडियन से हीरो बने कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म 'फिरंगी' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ है। फिल्म की असफलता से कपिल नाराज हैं और गुस्से में उन्होंने फिल्म समीक्षकों को काफी कुछ कहा है। एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान कपिल ने समीक्षकों को उनका काम सिखाते हुए अपनी नाराजगी जताई। कपिल ने कहा, 'समीक्षकों की बातें सुनने लगे तो लोग अच्छी और साफ-सुथरी फिल्में देख ही नहीं पाएंगे, लेकिन उन समीक्षकों की भी यही रोजी-रोटी है, तो उनका काम चलता रहे।'
पढ़ेंः राजकुमार राव ने इंटरव्यू में खोले कई चौंकाने वाले राज, कास्टिंग काउच पर भी कही बड़ी बात
गुस्से में कपिल कहते हैं, 'मुझे दुख होता है जब अंग्रेजी स्कूलों में पढ़े 5 से 10 फिल्म समीक्षक अपनी राय दर्शकों पर थोपते हैं। उन्हें क्या पता हिंदी मीडियम में पढ़े छोटे शहरों के लोगों को क्या पसंद है। समीक्षकों को अपना काम करना चाहिए, उन्हें बढ़ा-चढ़ा कर फिल्मों से गलतियां नहीं निकालनी चाहिए। बिना मतलब फिल्म के बारे में कुछ भी नहीं लिखना चाहिए। फिल्म का पहला हाफ कुछ लोगों को कम पसंद आ रहा है लेकिन दर्शक बुराई नहीं कर रहे हैं। मुझे लगता है फिल्म पहले जनता को ही देखनी चाहिए।'
कपिल ने आगे कहा कि उन्होंने कुछ लोगों के कमेंट पढ़े थे। कहीं पर लोगों ने लिखा था कि अगर हम फिल्म समीक्षकों के कहने में फिल्म देखने न जाते तो एक साफ-सुथरी, अच्छी और मनोरंजक फिल्म देखने नहीं जा पाते। इसलिए कपिल चाहते हैं कि जनता फिल्म देखकर खुद तय करें कि फिल्म कैसी है, यह समीक्षक तो कुछ भी कहते हैं।
पढ़ेंः तैमूर के बर्थडे की तैयारियां शुरू, कुछ यूं सजाया गया है 'पटौदी हाउस'
सुनील के साथ हुए अपने झगड़े पर बात करते हुए कपिल ने कहा, 'वैसे तो ये झगड़ा अब पुरानी बात हो गई लेकिन सुनील से झगड़े के बाद उन्हें काफी मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान हुआ है। कभी-कभी ऐसा होता है, ऐसे नुकसान बहुत लोगों को हुए हैं और होते हैं, यही सोचकर आगे बढ़ना चाहिए। ये शो बहुत बड़ा है और इसे लोगों ने बहुत प्यार दिया है।