कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में शादी की थी।अभी शादी को एक साल भी पूरे नहीं हुए थे और कपिल-गिन्नी पैरेंट्स बन गए। गिन्नी ने 10 दिसंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी की तस्वीर और नाम अभी तक सामने नहीं आया है। अब गिन्नी और कपिल बेटी के साथ अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाएंगे।
2 of 6
kapil sharma with ginni chatrath
- फोटो : amar ujala
कपिल की शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इसमें भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, सुमोना चक्रवर्ती, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुर शामिल थे। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को भी अपनी शादी का कार्ड दिया था लेकिन वो नहीं पहुंचे थे।
3 of 6
kapil sharma
- फोटो : social media
नवजोत सिंह सिद्धू भी कपिल की शादी में शामिल हुए थे। कपिल ने अपनी शादी में हरे कलर की शेरवानी पहनी थी और हाथ में तलवार लिए नजर आए थे। वहीं कपिल की दुल्हन गिन्नी ने लाल कलर का लहंगा पहना था। कपिल की शादी की खुशी में उनकी मां ढोल की थाप पर खूब नाचीं थीं।
हिंदू रीति से फेरे लेने के बाद कपिल और गिन्नी ने गुरुद्वारे में भी फेरे लिए थे। आनंद कारज की तस्वीर को कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस सेरेमनी में कपिल ने सफेद कलर की शेरवानी पहनी थी।
5 of 6
kapil sharma
- फोटो : instagram
वहीं गिन्नी पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । आनंद कारज सेरेमनी के दौरान गिन्नी घूंघट में नजर आईं थीं । कपिल की शादी के फंक्शन माता के जागरण से शुरू हुए थे । इसमें ऋचा शर्मा और मास्टर सलीम ने अपनी आवाज के जादू से समां बांध दिया था।