{"_id":"6191f8de2707b8086211f016","slug":"kapil-sharma-asked-rani-mukherjee-if-she-knows-the-price-of-tomato-actress-gave-this-reply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द कपिल शर्मा शो: घरेलू महिला का किरदार निभाने वाली रानी मुखर्जी से कपिल ने पूछा टमाटर का दाम, मिला ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
द कपिल शर्मा शो: घरेलू महिला का किरदार निभाने वाली रानी मुखर्जी से कपिल ने पूछा टमाटर का दाम, मिला ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रानी मुखर्जी, कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म बंटी और बबली 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह पुरानी बबली के किरदार में नजर आएंगी। पहली फिल्म बंटी और बबली में जहां रानी के साथ अभिषेक बच्चन थे तो वहीं इसमें सैफ बंटी के किरदार में हैं। दूसरी तरफ फिल्म में नए बंटी और बबली यानि शरवरी वाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी भी मौजूद हैं। फिल्म की स्टार कास्ट इन दिनों प्रमोशन में जुटी है। इस सिलसिले में रानी और सैफ टीवी के मशूहर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे।
रानी ने दिया कपिल के सवाल का जवाब
इस दौरान कपिल ने रानी मुखर्जी और सैफ संग खूब मस्ती की। कपिल ने रानी से कई सवाल पूछे जिनमें से एक था कि क्या उन्हें टमाटर का भाव पता है। दरअसल फिल्म में रानी एक गृहणी के किरदार में नजर आ रही हैं ऐसे में कपिल ने उनसे पूछ लिया कि आप बताइए की टमाटर क्या भाव चल रहा है?
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर रानी ने जवाब दिया कि वो तो वहीं पता। इसके बाद कपिल ने कहा कि, 'इतनी बड़ी हीरोइन है टमाटर को कहां भाव देती होंगी'। इस पर दर्शकों के साथ साथ रानी मुखर्जी को भी जबरदस्त हंसी आ गई। रानी और कपिल की मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कॉमेडी शो के होस्ट कपिल शर्मा ने रानी मुखर्जी से पूछा कि क्या वह कभी किसी दिग्गज अभिनेता के साथ शॉट देने से घबराती हैं। इस पर रानी मुखर्जी ने बताया कि वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग करने से थोड़ी डरी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि रानी मुखर्जी ने यह भी कहा कि अमिताभ बच्चन सेट पर सभी को सहज महसूस कराते हैं। रानी मुखर्जी ने बताया कि वह फिल्म गुलाम और कुछ कुछ होता है के दौरान आमिर खान और शाहरुख खान के साथ रोमांटिक दृश्यों को फिल्माने को लेकर 'नर्वस' थी।
विज्ञापन
5 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी ने कहा कि, 'तब मैं खुद 16-17 साल की थी और मैंने आमिर एवं शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखा था। फिल्म कयामत से कयामत तक देखते ही आमिर के लिए दिल धड़कता था और शाहरुख की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म देख कर ...युवा क्रश हो गया था। रानी ने बताया कि इन दोनों ही अभिनेताओं की फिल्म देखने के बाद उनको इनसे क्रश हो गया था'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।