कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। उन्होंने आत्महत्या की है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jayashree Ramaiah: मशहूर अभिनेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी पर लटका मिला शव
जयश्री पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने पिछले साल सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस दुनिया को छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने वीडियो में कहा था कि वह डिप्रेशन से उबर नहीं पा रही हैं इसलिए मरना चाहती हैं। हालांकि कुछ देर बाद ही जयश्री रमैया ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।
Karnataka: Kannada actress Jayashree Ramaiah found dead at an old-age & rehabilitation centre in Bengaluru; More details awaited
इतना ही उन्होंने यह तक कह दिया कि वो डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकती और उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए। आपको बता दें कि जयश्री रमैया एक मशहूर मॉडल और डांसर थीं। वह साल 2015 में कन्नड़ के रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं इस शो के होस्ट सुपरस्टार किच्चा सुदीप थे। जयश्री की पहली फिल्म Uppu Huli Khara थी।
जयश्री की दोस्त ने उनके बारे में बात करते हुए बताया था, जयश्री अपने किसी पारिवारिक कारण की वजह से मानसिक रूप से परेशान हैं, वो अक्सर कहती हैं कि वो अच्छा महसूस नहीं कर रही और लो फील कर रही हैं, मैंने उनसे कई बार कहा कि आप परेशान ना हों, सब ठीक होगा लेकिन उनके साथ दिक्कत ये है कि वो बार-बार अपना फोन नंबर बदल देती हैं, जिससे उनसे संपर्क करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।