बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक बोल की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वो अपने किसी पोस्ट के चलते चर्चा में आ जाती हैं, तो कभी कोई बयान देकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। लेकिन इस बार कंगना खुद किसी का निशाना बन गईं हैं। हाल ही में कंगना को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था और उसी के बाद से वो ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। एक मशहूर टीवी अभिनेत्री ने उनपर तंज कसा है और कहा कि क्या कोविड के सख्त नियम इनके लिए लागू नहीं होते हैं।
कंगना रणौत पर किश्वर मर्चेंट ने साधा निशाना, बोलीं- 'ये कैसे बिना मास्क लगाए घूमती नजर आती हैं'
दरअसल, कंगना को मुंबई एयरपोर्ट पर बिना मास्क लगाए स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं, वह पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं थीं और जमकर पोज भी दिए। यह वीडियो विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीरें वायरल हो जाने के बाद मशहूर टीवी अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने उनपर निशाना साधा है और वो कहती हैं कि इन्होंने मास्क क्यों नहीं पहना है।
जहां पूरी दुनिया कोरोना महामारी से लड़ रही है और उससे बचाव के लिए सख्त नियमों का पालन कर रही है। इसपर किश्वर कहती हैं कि यह महिला कभी कैसे मास्क क्यों नहीं पहनती है और हर जगह बिना मास्क के ही घूमती नजर आती हैं। इसपर कई लोगों ने किश्वर का समर्थन किया और इसी तरह के सवालों की झड़ी लगा दी।
कुछ लोगों ने तो यह तक पूछ डाला कि क्या कोरोना गाइडलाइंस सिर्फ आम जनता के लिए हैं? वहीं एक यूजर कमेंट करता है कि जुहू में बिना मास्क लगाए मुझसे फाइन लिया गया था, इन्हें कोई कुछ नहीं बोलता है क्या। बता दें कि तस्वीरों में कंगना ने फ्लोरल साड़ी पहनी है और उनका यह लुक खूब वायरल हो रहा है। साथ साथ वह जमकर ट्रोल भी हो रही हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में किश्वर मर्चेंट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबर सोशल मीडिया पर साझा की थी। किश्वर और उनके पति सुयश राय ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें अभिनेत्री का बेबी बंप नजर आ रहा था। पापा बनने जा रहे सुयश ने लिखा कि हम अगस्त का इंतजार कर रहे हैं, अगस्त में आएगा नन्हा मेहमान। दोनों के इस पोस्ट पर टीवी एक्टर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों को बधाई दे रहे हैं।