फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना रणौत भाजपा के टिकट पर लड़ेंगी 2024 का लोकसभा चुनाव? अभिनेत्री के पिता ने दिया बड़ा बयान

Tue, 19 Dec 2023 05:35 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 19 Dec 2023 05:35 PM IST
सार

कंगना रणौत को लेकर अफवाहें उठ रही थीं कि वह वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इसी पर अभिनेत्री के पिता ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा अपडेट साझा किया है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut will contest 2024 Lok Sabha elections on BJP ticket Emergency Actress father gave a big hint
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत, मनोरंजन जगत के साथ-साथ देश के सम-सामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती देखी जाती हैं। अभिनेत्री को अक्सर देश में घटित घटनाओं पर अपना पक्ष रखते देखा जाता है। इसी को लेकर बीते कुछ महीनों से यह भी कयास लगाया जा रहा था कि कंगना की यह दिलचस्पी उन्हें भविष्य में राजनीति में ला सकती है। रिपोर्ट्स थीं कि कंगना 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इन्हीं खबरों पर अब अभिनेत्री के पिता ने चुप्पी तोड़ते हुए सच का खुलासा कर दिया है। 

Kangana Ranaut will contest 2024 Lok Sabha elections on BJP ticket Emergency Actress father gave a big hint
माता-पिता के साथ कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कई महीनों से यह अफवाह थी कि कंगना रनौत वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, और अब उनके पिता ने इस बारे में एक बड़ा अपडेट साझा किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंगना रणौत के पिता अमरदीप ने पुष्टि की है कि अभिनेत्री अगले वर्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। अमरदीप रणौत ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि कंगना भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगी।

Kangana Ranaut will contest 2024 Lok Sabha elections on BJP ticket Emergency Actress father gave a big hint
माता-पिता के साथ कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कंगना रणौत के पिता ने यह भी साफ किया कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगी इसका फैसला पार्टी लेगी। रविवार को कंगना रणौत ने कुल्लू के शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की। इसके बाद से ही कंगना के बीजेपी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गईं। 

Animal: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म के लिए परिवार ने बेच दी थी 36 एकड़ जमीन, एनिमल के अभिनेता का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut will contest 2024 Lok Sabha elections on BJP ticket Emergency Actress father gave a big hint
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, अब उनके पिता ने साफ कर दिया है कि वह अगले वर्ष चुनाव लड़ेंगी। कंगना रणौत, पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने में मुखर रही हैं, और उनकी हालिया सोशल मीडिया गतिविधियों ने नेटिजन्स को लोकसभा चुनावों में उनकी भागीदारी के बारे में संकेत दिया है।

20 Years Of Munna Bhai MBBS: मुन्नाभाई एमबीबीएस को आज 20 साल पूरे, संजय दत्त ने बताया कब बनेगा तीसरा पार्ट?

विज्ञापन
Kangana Ranaut will contest 2024 Lok Sabha elections on BJP ticket Emergency Actress father gave a big hint
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

काम के मोर्चे पर, कंगना को आखिरी बार एरियल एक्शन फिल्म 'तेजस' में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। वह अगली बार अपने निर्देशन में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म पहले नवंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म को 2024 तक बढ़ा दिया गया है। 'इमरजेंसी' में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, दिवंगत सतीश कौशिक और महिमा चौधरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Shah Rukh Khan: राजकुमार हिरानी ने की शाहरुख की दिल खोलकर तारीफ, बताया सबसे जुदा स्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed