फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 Years Of Munna Bhai MBBS: मुन्नाभाई एमबीबीएस को आज 20 साल पूरे, संजय दत्त ने बताया कब बनेगा तीसरा पार्ट?

Tue, 19 Dec 2023 03:53 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 03:53 PM IST
विज्ञापन
Munna Bhai MBBS completes 20 years Sanjay Dutt and Arshad Warsi share beautifull notes on instagram
'मुन्नाभाई एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' को आज 20 साल पूरे हो गए। दो दशक पहले आज ही के दिन राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म सुपरहिट रही और इसके हर किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी, लेकिन फिल्म में मुन्ना और सर्किट की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म लोगों के सिर पर ऐसी चढ़ी कि आज भी इसके डायलॉग लोगों के जुबान पर रहते हैं। फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी के अलावा बोमन ईरानी, जिमी शेरगिल, ग्रेसी सिंह, सुनील दत्त ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं थी।

Munna Bhai MBBS completes 20 years Sanjay Dutt and Arshad Warsi share beautifull notes on instagram
मुन्नाभाई एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार को फिल्म के 20 साल पूरे होने के मौके पर संजय दत्त और अरशद वारसी ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया। संयज दत्त ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म के कई यादगार सीन्स को जोड़कर एक वीडियो शेयर किया। इसमें दिव्ंगत अभिनेता सुनील दत्त की भी झलक देखने को मिली। इस पोस्ट को शेयर करते हुए संजय ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा।
Yashpal Sharma: दमदार अभिनेता यशपाल शर्मा की भोजपुरी में शानदार एंट्री, सामाजिक बदलाव को दर्शाती फिल्म

Munna Bhai MBBS completes 20 years Sanjay Dutt and Arshad Warsi share beautifull notes on instagram
मुन्नाभाई एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त ने लिखा, 'दो दशक की हंसी, इमोशन और ढेर सारी जादू की झप्पी! मुन्ना भाई एबीबीएस के 20 साल पूरे होने का जश्न, एक यादगार सफर और कभी ना भूला पाने वाले लम्हें। मैं इस प्यार के लिए लोगों का आभार व्यक्त करता हूं, जिसने इस फिल्म को एक क्लासिक बना दिया। उम्मीद है कि जल्द ही मुन्नाभाई 3 भी बनेगी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

विज्ञापन
विज्ञापन
Munna Bhai MBBS completes 20 years Sanjay Dutt and Arshad Warsi share beautifull notes on instagram
मुन्नाभाई एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म में सर्किट का किरदार निभाने वाले अरशद वारसी ने भी इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया। अरशद ने संजय दत्त के साथ फिल्म के किरदार मुन्ना और सर्किट की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुन्ना भाई एमबीबीएस को 20 साल पूरे पर ऐसा लग रहा है, जैसे कल की ही बात हो। मुन्ना और सर्किट को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)

विज्ञापन
Munna Bhai MBBS completes 20 years Sanjay Dutt and Arshad Warsi share beautifull notes on instagram
मुन्नाभाई एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म की बंपर सफलता के बाद राजकुमार हिरानी ने 2006 में इसका सीक्वल 'लगे रहो मुन्ना भाई' भी बनाया था, जो गांधीगिरी पर आधारित थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ विद्या बालन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसे दर्शकों ने खूब पंसद किया। इसके बाद इस फिल्म के तीसरे पार्ट की भी घोषणा की गई, जो बाद में ठंडे बस्ते में चली गई। इसके बाद से इस फिल्म के तीसरे पार्ट का फैंस को इंतजार है। 
Bigg Boss 17: नाजिला ने मुनव्वर पर लगाया उन्हें धोखा देने का आरोप, आयशा के खुलासे के बाद किया ब्रेकअप का एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed