संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रही है। रणबीर कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए अब भी लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए निर्देशक की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन संदीप ने इस कामयाबी को देखने के पहले काफी संघर्ष भरे दिन भी देखे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी पिछली फिल्मों में से एक के लिए जब उन्हें पैसों की कमी हुई थी तब संदीप के परिवार ने 36 एकड़ पैतृक खेत बेच दिया था।
Shah Rukh Khan: राजकुमार हिरानी ने की शाहरुख की दिल खोलकर तारीफ, बताया सबसे जुदा स्टार
2 of 5
सिद्धांत कार्णिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनिमल में सहायक भूमिका निभाने वाले अभिनेता सिद्धांत कार्णिक ने हाल ही में खुलासा किया कि एक बार एक फिल्म के निर्माण के दौरान वांगा के पास एक करोड़ 60 लाख रुपये कम थे। तब उनके परिवार ने उनकी फिल्म के लिए अपनी 36 एकड़ की जमीन बेच दी थी।
3 of 5
सिद्धांत कार्णिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्णिक ने आगे कहा कि वांगा ने असिस्टेंट के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी, लेकिन डायरेक्टर के तौर पर उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा था, जिसके बाद उन्होंने दोस्तों के साथ एक कंपनी बनाई लेकिन फिल्मांकन से ठीक एक महीने पहले उनके फाइनेंसर पीछे हट गए।
4 of 5
संदीप रेड्डी वांगा
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्णिक ने आगे बताया कि उनके भाई प्रणय अमेरिका से आए थे। उन्होंने वहां एक आईटी नौकरी की थी, अपने परिवार को वहीं छोड़ कर वे अपने भाई को फिल्म बनाने में मदद करने के लिए यहां आ गए। वे सभी एक साथ आए, पैसा लगाया और अर्जुन रेड्डी बनाई। यह हिट हो गई। कार्णिक ने आगे कहा कि वांगा की शाहिद कपूर के साथ दूसरी फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की, तीसरी फिल्म रणबीर कपूर के साथ है, जिसने 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। उनकी अगली फिल्म प्रभास के साथ है। इस आदमी की गति देखने लायक है।
5 of 5
संदीप रेड्डी वांगा
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके अनुसार, उनकी कला को आंकना उचित है, लेकिन ऐसे करियर और ऐसी लाइफ के लिए साहस चाहिए होता है। बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी है, जिसने हाल ही में दुनियाभर में 835 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
James McCaffrey Death: हॉलीवुड अभिनेता जेम्स मैककैफ्री का निधन, 65 साल की उम्र में कैंसर से हारे जिंदगी की जंग