{"_id":"605ac869dff86170390915ff","slug":"kangana-ranaut-takes-shiv-sena-and-says-when-you-disrespect-a-woman-your-destruction-is-guaranteed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत ने नाम लिए बिना शिवसेना पर साधा निशाना, कहा- ‘नारी का अपमान करने वालों का...’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रणौत ने नाम लिए बिना शिवसेना पर साधा निशाना, कहा- ‘नारी का अपमान करने वालों का...’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : instagram/viralbhayani
Link Copied
कंगना रणौत का इस साल जन्मदिन बेहद खास रहा। जन्मदिन से एक दिन पहले उन्हें उनकी फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का एलान किया गया। इसके साथ ही उनके जन्मदिन 23 मार्च को उनकी फिल्म थलायवी का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर कंगना ने एक बार फिर से बेबाक तरीके से सभी सवालों के जवाब दिए।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Social media
नौ सितंबर 2020 को कंगना रणौत के मुंबई स्थित ऑफिस में बीएमसी ने कुछ हिस्सों को अवैध बताते हुए तोड़ फोड़ की थी। कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच कई मौकों पर कहासुनी देखी गई। ऑफिस तोड़े जाने के बाद कंगना ने शिवसेना सरकार पर अपना गुस्सा निकाला था। ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब अभिनेत्री से इस बारे में सवाल पूछा गया तो वह खुद को बोलने से रोक नहीं पाईं।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना ने यहां किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा किसकी ओर था यह सबको पता था। वायरल हो रहे वीडियो में कंगना कहती हैं कि 'बहुत सारी चीजें मेरी जिंदगी में हो रही थीं लेकिन ये मेरा वाकई में मानना है, आप हमारे इतिहास में देख लीजिए। जो भी एक नारी का अपमान करता है उसका पतन निर्धारित है। इतिहास साक्षी है। रावण ने सीता का अपमान किया। कौरवों ने द्रौपदी का अपमान किया। मैं उन देवियों के करीब भी नहीं हूं लेकिन मैं एक महिला हूं।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
'मैं अपने लिए बोल रही हूं। मैंने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। एक महिला के तौर पर मैंने बस अपनी ईमानदारी की रक्षा की है। तब मेरा अपमान किया गया। मैं इस पर बहुत यकीन करती हूं कि जब भी आप किसी महिला का अपमान करते हैं आपका पतन निश्चित है।'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंगना अपने अभिनय के सफर पर बात करते हुए भावुक भी हो गईं। उन्होंने कहा कि 'मैं अपने जीवन में कभी किसी ऐसे शख्स से नहीं मिली जिसने मुझे मेरे हुनर पर शर्मिंदा महसूस नहीं कराया हो। मैं, कभी इतना भावुक नहीं होती हूं, लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि वो (निर्देशक विजय) एक ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने मुझे मेरे टैलेंट के बारे में अच्छा महसूस कराया।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।