दक्षिण भारत के मशहूर स्टार कपल सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य ने हाल ही में अपने तलाक की घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी टूटने की खबर की पुष्टि कर दी। हालांकि जैसे ही उनके अलग होने की खबर सामने आई फैंस दुखी हो गए वहीं सभी इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना रणौत ने साझा किया पोस्ट
कंगना के पोस्ट में कही भी उन्होंने सामंथा और नागा का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने अपनी बात से जाहिर कर दिया की वो उनके बारे में ही बात कर रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दोनों की तलाक की वजह बॉलीवुड के एक सुपरस्टार को बता दिया। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि सबको पता है कि वो किसकी बात कर रही हैं। अब कंगना का ये इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
2 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना ने लिखा, 'बॉलीवु़ड में एक तलाक एक्सपर्ट की वजह से दोनों का तलाक हुआ है'। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'जब भी तलाक होता है तो गलती हमेशा पुरुष की ही होती है, मेरा ऐसा कहना आपको रुढ़िवादी या जजमेंटल लग सकता है लेकिन भगवान ने ही महिलाओं और पुरुषों को ऐसा बनाया है। इस तरह के लोगों पर कोई दया नहीं दिखानी चाहिए जो महिलाओं को कपड़ों की तरह बदलते हैं और फिर उन्हें अच्छा दोस्त बनाते हैं। 100 में से एक महिला ऐसी हो सकती है जो गलत हो वरना ज्यादातर गलती लड़के की ही होती है'।
3 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
इतना ही नहीं कंगना ने एक और पोस्ट में लिखा कि, 'दक्षिण भारतीय सिनेमा के जिस अभिनेता ने अपनी चार साल पुरानी शादी को तोड़ते हुए तलाक की बात कही है वो उनके साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हाल ही में वो एक बॉलीवुड सुपरस्टार के कॉन्टेक्ट में आए जो डायवोर्स एक्सपर्ट भी माने जाते हैं, जिन्होंने बहुत सी औरतों और बच्चों की जिंदगी बर्बाद की है, ये सब बहुत ही आसानी से हो गया। यहां अंधेरे में रखने वाली कोई बात ही नहीं है सबको पता है मैं किसकी बात कर रही हूं'।
4 of 6
कंगना रणौत, आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने इस पोस्ट में बॉलीवुड के किसी सुपरस्टार का नाम तो नहीं लिया लेकिन जिस तरह से वो बात कर रही हैं उसका इशारा सीधे आमिर खान की ओर जा रहा है। दरअसल कुछ महीने पहले ही आमिर ने किरण राव संग अपने तलाक की घोषणा की थी। वहीं इन दिनों नागा चैतन्य उनके साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैं। नागार्जुन की घर रखी पार्टी में भी आमिर शामिल हुए थे। ऐसे में कंगना एक तरह से आमिर खान को नागा और सामंथा की शादी टूटने का जिम्मेदार बता रही हैं।
5 of 6
सामंथा प्रभु, नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा और नागा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी।