अभिनेत्री कंगना रणौत के भाई अक्षत रणौत की शादी बीते दिनों बेहद धूमधाम से हुई। शादी की एक एक रस्म आलीशान तरीके से की गई। अब कंगना ने रिसेप्शन का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह डांस करती दिख रही हैं। उनके साथ उनकी भाभी रितु भी हैं।
भाभी के साथ जमकर झूमीं कंगना रणौत, रिसेप्शन में अभिनेत्री का हिमाचली लुक आया नजर
डांस के इस कार्यक्रम में स्थानीय कांगड़ी गाना बज रहा है। वीडियो साझा करते हुए कंगना ने लिखा- ‘मैं किसी भी परंपरा के लोक संगीत को पसंद करती हूं, यहां मेरे भाई के धाम में पहाड़ी कलाकारों द्वारा गाया गया एक कांगड़ी गीत है, जिसका अर्थ सरल है... एक महिला अपनी मां के लिए अपने प्यार का इजहार करती है।‘
View this post on Instagram
कंगना ने जो वीडियो साझा किया है उसमें उन्होंने क्रीम कलर की फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहनी है। उनकी साड़ी को सब्यसाची ने डिजाइन किया है। साथ ही उन्होंने कांगड़ी पगड़ी और शॉल पहन रखा है। वहीं नई नवेली दुल्हन रितु ने रेड और गोल्डन कलर की साड़ी कैरी की है।
बता दें कि कंगना रणौत उदयपुर से भाई अक्षत की शादी होने के बाद परिजनों और दुल्हन के साथ 14 नवंबर को अपने भांबला स्थित घर पहुंचीं। इस दौरान रीति रिवाज के मुताबिक कंगना ने मां और बहन के साथ भाभी का गृह प्रवेश करवाया। परिवार ने मिलकर दिवाली और शादी का जश्न भी मनाया।
इससे पहले कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में कंगना पारंपरिक हिमाचली लुक में नजर आ रही हैं। कंगना ने एक तस्वीर दूल्हा- दुल्हन के साथ भी साझा की। इन तस्वीरों के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'आज अक्षत और रितु की शादी के धाम (रिसेप्शन) के लिए पारंपरिक पहाड़ी कपड़े पहने।'
View this post on Instagram