{"_id":"59ba39c14f1c1b21688b4769","slug":"kangana-ranaut-again-gives-the-shocking-statement-on-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख-सलमान पर कंगना का बड़ा बयान, कहा- 'उनके साथ काम करती तो करियर चौपट हो जाता'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख-सलमान पर कंगना का बड़ा बयान, कहा- 'उनके साथ काम करती तो करियर चौपट हो जाता'
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत
कंगना इन दिनों अपनी आने फिल्म 'सिमरन' से ज्यादा अपने बयानों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। कंगना के 'आप की अदालत' में दिए इंटरव्यू से शुरू हुए आरोप प्रत्यारोप का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
Trending Videos
कंगना ने बताया था कि डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा उन्हे 'सुल्तान' में सलमान खान के साथ लीड रोल में लेना चाहते थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया। हाल ही में इस बारे में बात करते हुए कंगना ने बताया कि उन्हें इस बात का अफसोस नहीं है कि उन्होंने सलमान और शाहरुख जैसे स्टार्स के साथ काम नहीं किया। उन्होंने कहा अगर वो इनके साथ काम करतीं तो उनका करियर चौपट हो जाता।
इसके हाल ही में मीडिया ये मुखातिब होते हुए कंगना ने इस मामले कहा है कि अगर किसी को लगता है कि प्रोफेशन आपके करेक्टर और डिगनिटी से ऊपर है तो वो इंसान ईडियट है। उसे जिंदगी जीना आता ही नहीं है। जिंदगी महज जोड़ गांठ ही नहीं होती बल्कि खुद को जानना जिंदगी होती हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वो फिल्म इंडस्ट्री भी छोड़ देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही अपूर्व असरानी ने भी कंगना के बारे में बात करते हुए कहा है कि कंगना ने उनके बारे जो बाते कहीं है उससे उनकी विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल उठता है। असरानी के अनुसार कंगना ने सिर्फ स्क्रिप्ट के लिए कुछ सुझाव दिए थे, जो काफी अच्छे थे और उन्हें स्क्रिप्ट में जोड़ भी दिया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में एक एक कर नए नाम जुड़ते जा रहे हैं। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज का कहना है कि ‘कंगना बहुत ही प्रोफेशनल हैं। मेरे हिसाब से यही सही वक्त है जब इस बारे में कहा जा सकता है। कंगना और ऋतिक के बीच जो हुआ इसके बाद अगर रंगून में कोई और एक्ट्रेस होती तो शायद वह शूटिंग रुकवा देती। लेकिन कंगना बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। उन्होंने ऐसा नहीं किया, बल्कि ऐसी सिचुएशन में उन्होंने खुद को संभाला और मैंटली फिक्स किया।"