बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। काजोल पर्दे पर चाहे जितने गंभीर किरदार निभा लें, लेकिन पर्दे के पीछे उनका मस्ती वाला मोड ऑन रहता है। हालांकि उनके पति अजय देवगन स्वभाव में उनके बिल्कुल विपरीत हैं। जहां काजोल हमेशा मस्ती के मूड में रहती हैं तो वहीं अजय अक्सर सीरियस नजर आते हैं। वो कहते हैं ना कि विपरीत चीज ही आकर्षित करती है ऐसे में अजय और काजोल भी एक दूसरे के साथ काम करते करते आकर्षित हो गए थे। हालांकि काजोल के पिता उनकी शादी के खिलाफ थे। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया है।