हिंदी सिनेमाजगत में अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों को जीतने वाले कादर खान अब हमारे बीच नहीं रहे। कादर खान के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी हालत काफी दिन से काफी गंभीर बनी हुई थी। कादर खान फिल्मों का ऐसा हीरा रहे जिनकी अदाकारी की लिस्ट काफी लंबी है। कादर खान ने न केवल फिल्मों में एक्टिंग की बल्कि कई अभिनेताओं के लिए डायलॉग भी लिखे। तो चलिए आज आपको कादर खान की जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से के बारे में बताते हैं।
2 of 10
kader khan
- फोटो : File Photo
कादर खान ने पिता अब्दुल रेहमान खान कंधार के थे तो मां इकबाल बेगर पिशिन की रहने वाली थीं। कादर खान के जन्म से पहले उनका परिवार काबुल में रहता था लेकिन तीन बड़े भाइयों की मौत के बाद कादर खान के माता-पिता घबराकर उन्हें लेकर मुंबई आ गए।
3 of 10
kader khan
- फोटो : File Photo
कादर खान का बचपन काफी गरीबी में रहा। यहां तक कि वह झोपड़ी में भी रहे। कहा जाता है ति पैरों में पहनने के लिए उनके पास चप्पल तक भी नहीं हुआ करती थी। जब भी कादर खान की मां उनके गंदे पैर देखती थीं तो समझ जाती थीं कि वह मस्जिद नहीं गए।
4 of 10
kader khan
- फोटो : File Photo
कहा जाता है कि कादर खान के पहले ड्रामे में एक्टिंग देखकर एक बुजुर्ग ने उन्हें 100 रुपए का नोट दिया था। कुछ साल तक तो कादर खान ने इस नोट को अपने पास रखा लेकिन बाद में गरीबी की वजह से खर्च कर दिया। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा कादर खान लेखक भी थे। उनका मानना है कि अच्छा लेखक बनने के लिए जिंदगी में बहुत दुख से गुजरना जरूरी है।
5 of 10
Kader Khan
- फोटो : File Photo
कादर खान ने साल 1973 में पहली फिल्म 'दाग' में नजर आए थे। इस फिल्म में कादर खान वकील की भूमिका में थे। कहा जाता है कि कादर खान के कॉलेज ड्रामा में किए गए काम से दिलीप कुमार इतने इंप्रेस हुए थे कि उन्होंने कादर खान को दो फिल्मों 'सगीना' और 'बैराग' के लिए साइन कर लिया था।