{"_id":"6abb98f4e78ad741760f47f4","slug":"yeh-prem-mol-liya-new-song-jai-ambe-bol-released-himesh-reshammiya-bring-garba-song-for-the-first-time-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जय अंबे बोल: रिलीज हुआ 'ये प्रेम मोल लिया' का गाना, गरबा सॉन्ग से हिमेश ने बढ़ाया उत्साह; फैंस हुए कायल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जय अंबे बोल: रिलीज हुआ 'ये प्रेम मोल लिया' का गाना, गरबा सॉन्ग से हिमेश ने बढ़ाया उत्साह; फैंस हुए कायल
Tue, 29 Sep 2026 04:32 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 29 Sep 2026 04:32 PM IST
सार
Jai Ambe Bol Song: फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया गाना 'जय अंबे बोल' रिलीज हो गया है। यह गाना गरबा पर आधारित है। गाना रिलीज होने के बाद फैंस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
जय अंबे बोल
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
इस नवरात्रि पर सिंगर हिमेश रेशमिया एक नया गरबा सॉन्ग लेकर आए हैं। सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया गाना दर्शकों का दिल जीत रहा है। त्योहारों के मौसम से पहले रिलीज किया गया यह गाना हिमेश के म्यूजिक करियर का पहला गरबा गाना है।
विज्ञापन
जय अंबे बोल
- फोटो : यूट्यूब
हिमेश ने गाने को बनाया खास
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ पर फिल्माया गया 'जय अंबे बोल' गाना गरबा सेलिब्रेशन के उत्साह बढ़ाता नजर आ रहा है। गाने को श्रेया घोषाल और हिमेश रेशमिया ने आवाज दी है। मयूर पुरी की कलम से निकले इस गाने को हिमेश ने अपना म्यूजिक देकर खास बना दिया है।

गाने ने मचाई हलचल
'ये प्रेम मोल लिया' का यह गाना टाइटल ट्रैक के रिलीज होने के बाद आया है। उस गाने ने दर्शकों को फिल्म की प्यार, परिवार और सेलिब्रेशन वाली इमोशनल दुनिया से परिचित कराया था। बता दें कि 11 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रहा है। ऐसे में इस गाने ने त्योहार से पहले दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। दिलचस्प बात यह है कि श्रेया घोषाल की आवाज गाने के उत्सव वाले माहौल को और बढ़ा देती है। इसके अलावा हिमेश का संगीत सुनने वालों को गरबा फ्लोर पर थिरकने के लिए मजबूर करता है।

इनाया: मामी करीना ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश; पापा कुणाल ने शेयर किया क्यूट वीडियो; सेलेब्स ने किए कमेंट
जय अंबे बोल
- फोटो : यूट्यूब
गाने को लेकर क्या बोले फैंस?
- इस गाने में फैंस हिमेश की जादुई आवाज के कायल हो गए हैं।
- एक फैन ने कमेंट किया, 'यह सिर्फ एक गाना नहीं है, यह कई लोगों की भावनाओं से जुड़ा है।'
- दूसरे ने लिखा, 'हिमेश रेशमिया सीजन के सबसे बड़े डांस ट्रैक के साथ वापस आ गए हैं।'
- तीसरे फैन ने लिखा, 'आजकल बॉलीवुड म्यूजिक में हमें इसी चीज की कमी खल रही थी।'
जय अंबे बोल
- फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
- राजश्री प्रोडक्शंस लिमिटेड, महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर 'ये प्रेम मोल लिया' पेश कर रहे हैं।
- सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
- यह फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।