पॉप स्टार शकीरा इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं। वह इन दिनों अपने 'लास मुजेरेस या नो लोरान वर्ल्ड टूर' पर हैं। इस टूर के तहत सिंगर तीन अक्तूबर को मैड्रिड में होने वाले अपने कॉन्सर्ट को दुनिया भर में लाइव-स्ट्रीम करेंगी। यह पहली बार होगा जब शकीरा का पूरा कॉन्सर्ट इस तरह से दुनियाभर में दिखाया जाएगा। भारत के फैंस भी इस कॉन्सर्ट का आनंद ले सकेंगे।
2 of 5
शकीरा
- फोटो : इंस्टाग्राम @shakira
कहां देखें शकीरा का लाइव कॉन्सर्ट?
भारत में मौजूद फैंस देर रात सिंगर की लाइव परफॉर्मेंस का आनंद ले सकेंगे। यह कॉन्सर्ट 4 अक्तूबर को रात 12:15 बजे अमेजन म्यूजिक इंडिया ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टीवी और ट्विच पर अमेजन म्यूजिक चैनल पर स्ट्रीम होगा। इसके लिए किसी पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है।
3 of 5
शकीरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
शकीरा ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
मैड्रिड शो शकीरा के बहुत बड़े वर्ल्ड टूर के आखिरी पड़ावों में से एक है। 'लास मुजेरेस या नो लोरन' का दौर शकीरा की पर्सनल जिंदगी के मुश्किल समय में शुरू हुआ था और बाद में यह एक एल्बम और एक बड़े ग्लोबल टूर में बदल गया। अब, जब यह टूर अपने आखिरी पड़ाव पर है, तो सिंगर उन फैंस को घर बैठे शो का अनुभव करने का मौका दे रही हैं जो मैड्रिड नहीं जा सकते।
रामायण: किस तरह बनी फिल्म? रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया BTS वीडियो; दिखी शूटिंग की झलक
4 of 5
शकीरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कॉन्सर्ट को लेकर क्या बोलीं शकीरा?
इस कॉन्सर्ट को लेकर शकीरा ने कहा, ''लास मुजेरेस या नो लोरन' वर्ल्ड टूर मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ा बन गया है। मुझे इस पर बहुत गर्व है। मैं अमेजन म्यूजिक के साथ मिलकर दुनिया भर के फैंस के साथ इस खास शाम को शेयर करके इसे और आगे ले जाने के लिए उत्साहित हूं।'
5 of 5
शकीरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@shakira
महिलाओं का सम्मान करता है शो
- यह कॉन्सर्ट 'द विमेन शेपिंग लैटिन म्यूजिक' का हिस्सा है।
- यह 2026 का एक बड़ा प्रोग्राम है जो उन महिलाओं का सम्मान करता है जिन्होंने लैटिन म्यूजिक को आकार दिया है।
- यह उन महिलाओं के लिए है जो इसे आगे बढ़ा रही हैं, जो उभरती हुई आर्टिस्ट हैं और इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हैं।
- कॉन्सर्ट में एक 'ऑल-विमेन स्टेज' भी होगा, जहां परफॉर्मर्स शकीरा के कुछ सबसे मशहूर गानों को लाइव नए अंदाज में पेश करेंगे।