फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेयर ट्रांसप्लांट कर पछताया पाकिस्तानी एक्टर, वीडियो में किया सच्चाई का खुलासा

Sun, 04 Feb 2018 01:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
actor sajid hasan take hair transplant but things went wrong and disgusting

कई मशहूर भारतीय और पाकिस्तानी फिल्मों में काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर साजिद हसन का मेकओवर ने बड़ा ही बुरा हाल कर दिया है। दरअसल उन्हें हेयर ट्रांसप्लांट कराना काफी महंगा पड़ गया है। आपको बता दें कि उन्होंने अपने एक दोस्त के कहने पर हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट कराने का फैसला किया था लेकिन इलाज गलत हो जाने के चलते उनके सिर में बड़ा सा जख्म बन गया है। ओमर आर. कुरैशी के ट्विटर हैंडल से उनका एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें साजिद खुद अपनी दिक्कत बताते नजर आ रहे हैं। 43 सेकेंड के इस वीडियो में साजिद बता रहे हैं कि गलत इलाज और डॉक्टर की लापरवाही के चलते उनके साथ इतना बुरा हो गया। वह जिंदगी में कभी ऐसा सोच भी नहीं सकते थे। 

actor sajid hasan take hair transplant but things went wrong and disgusting

वीडियो में साजिद ने बताया है कि उनको हुई इस परेशानी के चलते पिछले काफी समय से उनके साथ साथ उनके परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। साजिद ने अपने सभी फैंस को यह बताया कि यदि वह लोग भी अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी अच्छे डॉक्टर के पास ही जाएं। 
 



 

actor sajid hasan take hair transplant but things went wrong and disgusting

आपको बता दें कि साजिद के इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि साजिद के सिर में बड़ा सा जख्म बन गया है जो कि बहुत ही भयानक लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor sajid hasan take hair transplant but things went wrong and disgusting

गौरतलब है कि साजिद ने 'सलाखें', 'पहला पहला प्यार', 'ए माइटी हर्ट', 'अजान', 'जलेबी', 'मालिक', और 'रहम' जैसी फिल्मों में काम किया है। छोटे पर्दे पर भी वह काफी मशहूर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed