फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल वीडियो: फैंस के लिए हुआ क्यूट मूमेंट, जब रणबीर कपूर ने की स्पार्कल कैंडल बुझाने की कोशिश

Tue, 29 Sep 2026 01:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 29 Sep 2026 01:12 PM IST
सार

Ranbir Kapoor Viral Video: रणबीर कपूर के जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वह स्पार्कल कैंडल बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस ने इस पर मजे लिए हैं।
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor tried to blow out sparkle candle on his birthday video goes viral users comment
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को रणबीर कपूर ने अपना 44वां जन्मदिन अपने फैंस के साथ मनाया है। अभिनेता के चाहने वाले उनके घर पर जमा हुए और उनके लिए केक लेकर आए। रणबीर ने केक काटकर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर कुछ ऐसा हुआ कि अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने इस पर मजेदार कमेंट किए हैं।
Ranbir Kapoor tried to blow out sparkle candle on his birthday video goes viral users comment
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता के सामने कई केक रखे हैं। केक देखकर वह कंफ्यूज हो जाते हैं। इस बीच एक व्यक्ति केक के ऊपर लगी स्पार्कल कैंडल जलाने की कोशिश करता है। हालांकि यह नहीं जलता है। 
Ranbir Kapoor tried to blow out sparkle candle on his birthday video goes viral users comment
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
नहीं बुझी स्पार्कल कैंडल
इसके बाद अभिनेता उस व्यक्ति से कहते हैं कि कैंडल नहीं जला। अव वह व्यक्ति कैंडल को जला देता है। फिर अभिनेता स्पार्कल कैंडल को फूंक कर इसे बुझाने की कोशिश करते हैं। हालांकि कैंडल नहीं बुझती है। इस वीडियो को फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

शकीरा: दुनियाभर में स्ट्रीम होगा सिंगर का कॉन्सर्ट, जानें भारत में कब और कहां देखें डांसर की लाइव परफॉर्मेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor tried to blow out sparkle candle on his birthday video goes viral users comment
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
एक यूजर ने रणबीर कपूर पर चुटकी लेते हुए लिखा 'वाकई आप इस कैंडल को फूंक कर बुझा रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा 'भाई उसे नहीं बुझाते।' तीसरे यूजर ने लिखा 'वह उस कैंडल को बुझा रहे हैं। बढ़ती उम्र दिख रही है।' चौथे यूजर ने लिखा 'वह मोमबत्ती नहीं है। चश्मा उतार कर देखो।' पांचवें यूजर ने लिखा 'आलिया भट्ट के साथ रहने का नतीजा है। क्रैकर कैंडल को बुझा रहे हैं।'
विज्ञापन
Ranbir Kapoor tried to blow out sparkle candle on his birthday video goes viral users comment
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
  • रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं।
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में साई पल्लवी, यश और सनी देओल नजर आने वाले हैं।
  • यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
  • रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक-साथ नजर आने वाले हैं।
  • इसमें विक्की कौशल भी अहम किरदार में हैं।
  • मेकर्स ने इस फिल्म की कहानी को गुप्त रखा है। मगर रिपोर्ट्स में 'लव एंड वॉर' को एक पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा बताया गया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed