हिंदी सिनेमा में पहचान बनाने वाली जूही चावला 13 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, पंजाबी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। जूही ने 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। आइए देखते हैं कि मिस इंडिया बनने से लेकर अब तक का उनका सफर कैसा रहा।
2 of 9
juhi chawla
- फोटो : social media
जूही ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म 'सल्तनत' से की लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही । इसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्मों का रुख किया। वहां अपनी किस्मत आजमाने के बाद जूही ने फिर से बॉलीवुड में वापसी की । यहां उन्हें पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'कयामत से कयामत' तक में मिला।
3 of 9
juhi chawla
- फोटो : social media
ये फिल्म हिट रही और इसमें जूही की परफॉर्मेंस को भी बेहद सराहा गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया। इसके बाद वो साल 1990 में आई फिल्म 'प्रतिबंध' में नजर आईं और उसमें भी उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने बहुत पसंद किया । बस यहीं से जूही चावला का स्टारडम का सफर शुरू हो गया।
4 of 9
juhi chawla
- फोटो : social media
साल 1992 में वो फिल्म 'बोल राधा बोल' में नजर आईं जिसमें उनके अपोजिट ऋषि कपूर थे। ये फिल्म ना सिर्फ हिट रही बल्कि इसमें ऋषि कपूर और जूही चावला की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए जूही को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला।
इसके बाद फिर एक फिल्म आई जिसने उनकी गर्ल-नेक्स्ट-डोर वाली इमेज को तोड़ दिया और उनकी नई पहचान बॉलीवुड सेक्स सायरन की बनी। ये फिल्म थी 'लुटेरे' जिसमें उनके साथ सनी देओल, नसीरुद्दीन शाह और चंकी पांडे थे।इसके बाद उनकी बैक-टू-बैक तीन और फिल्में आईं और वो सारी हिट रहीं।