फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jr NTR: पहली फिल्म में बने भरत और दूसरी में राम, जूनियर एनटीआर की यशगाथा के ये हैं 10 दिलचस्प अध्याय

Sat, 20 May 2023 11:28 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 20 May 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
Jr NTR Birthday Bharat in the first film Ram in the second these are 10 interesting chapters of RRR actor fam
जूनियर एनटीआर. - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा की तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय सितारे जूनियर एनटीआर का पूरा नाम नंदमुरी तारक राम राव जूनियर है। उन्हें तारक के नाम से भी जाना जाता है। जूनियर एनटीआर तेलुगु सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारे हैं। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' ने जूनियर एन टी आर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। आज नियर एनटीआर का जन्मदिन है। आइए जानते हैं, उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

Jr NTR Birthday Bharat in the first film Ram in the second these are 10 interesting chapters of RRR actor fam
अपने दादा के साथ जूनिय एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दादाजी ने दिया अपना नाम 
जूनियर एनटीआर का जन्म  20 मई 1983 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के निम्मकुरु में हुआ था। उनके पिता नंदमुरी हरिकृष्णा फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं। जूनियर एनटीआर का शुरू में तारक नाम था, लेकिन उनके दादा के सुझाव पर उनका नाम बदलकर जूनियर एनटी रामाराव कर दिया गया। उनके दादा एन टी रामाराव तेलुगु फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

Jr NTR Birthday Bharat in the first film Ram in the second these are 10 interesting chapters of RRR actor fam
राम के किरदार में जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राम बनकर पाई प्रसिद्धि
जूनियर एनटीआर ने सात साल की उम्र में साल 1991 में फिल्म 'ब्रह्मर्षि विश्वामित्र' से बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म का निर्देशन जूनियर एनटीआर के दादा एनटी रामाराव ने किया था। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने भरत की भूमिका निभाई। इसके बाद बाल कलाकार के तौर पर वह गुणशेखर के निर्देशन में बनी पौराणिक फिल्म 'रामायणम' में राम की भूमिका में नजर आए। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jr NTR Birthday Bharat in the first film Ram in the second these are 10 interesting chapters of RRR actor fam
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रशिक्षित कुचिपुड़ी नर्तक
अभिनेता जूनियर एनटीआर एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी नर्तक हैं। कुचिपुड़ी आठ प्रमुख भारतीय शास्त्रीय नृत्यों में से एक है। इसकी उत्पत्ति राज्य आंध्र प्रदेश के कुचिपुड़ी गांव से हुई है। कुचिपुड़ी एक नृत्य-नाटक प्रदर्शन है, जिसकी जड़ें नाट्य शास्त्र के प्राचीन हिंदू संस्कृत पाठ से जुड़ी हुई हैं। यह भारत के सभी प्रमुख शास्त्रीय नृत्यों की तरह यात्रा करने वाले चारणों, मंदिरों और आध्यात्मिक विश्वास से जुड़ी एक धार्मिक कला के रूप में विकसित हुआ है।

विज्ञापन
Jr NTR Birthday Bharat in the first film Ram in the second these are 10 interesting chapters of RRR actor fam
स्टूडेंट नंबर वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बतौर हीरो राजामौली ने दिया ब्रेक
तेलुगू भाषा की रोमांटिक एक्शन फिल्म 'स्टूडेंट नंबर वन' के जरिए जूनियर एनटीआर ने बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म का निर्देशन  एसएस राजामौली ने किया था। दिलचस्प बात यह है कि निर्देशक के रूप में एसएस राजामौली की भी यह पहली फिल्म थी। 1.85 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12 करोड़ रुपये रहा। यह साल 2001 की सबसे सफल तेलुगु फिल्मों में से एक थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed