फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prakash Raj: 'द केरल स्टोरी' को लेकर प्रकाश राज ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- कर्नाटक चुनाव का है मामला

Sat, 20 May 2023 11:14 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 20 May 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
Prakash Raj target central government Regarding The Kerala Story says it is a matter of Karnataka elections
प्रकाश राज - फोटो : social media

अभिनेता प्रकाश राज अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद है। हालांकि, अपने इस बेबाक रवैये से वह कभी-कभी ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। हाल ही में, प्रकाश राज ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Prakash Raj target central government Regarding The Kerala Story says it is a matter of Karnataka elections
प्रकाश राज - फोटो : social media

निर्देशक सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आए दिन फिल्म की कमाई में इजाफा देखा जा रहा है। द केरल स्टोरी ने कमाई में अन्य फिल्मों के रिकॉर्ड्स भी तोड़े हैं। पिछले दिनों बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस फिल्म को अपने राज्य में बैन कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में फिल्म की स्क्रीनिंग पर लगे बैन को हटा दिया है। इसी को लेकर अभिनेता प्रकाश राज ने केंद्र सरकार को लताड़ दिया है।

Prakash Raj target central government Regarding The Kerala Story says it is a matter of Karnataka elections
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने इसके कैप्शन में लिखा, 'डियर सुप्रीम लीडर. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट पाने के लिए इस काल्पनिक प्रोपेगेंडा फिल्म का बेतहाशा प्रचार करने और इसका इस्तेमाल करने के लिए आपका डिस्क्लेमर क्या है? इसके साथ ही प्रकाश राज ने जस्ट आस्किंग का हैशटैग लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj target central government Regarding The Kerala Story says it is a matter of Karnataka elections
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अभिनेता ने अपने पोस्ट में  सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी उल्लेख किया है, जिसमें यह कहा गया है कि मेकर्स एक डिस्क्लेमर लगाएं कि इस फिल्म में दिखाई गई चीजों का कोई प्रमाणिक तथ्य उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा अभिनेता ने अपने पोस्ट के जरिए यह भी साझा किया कि फिल्म के निर्माता इस बात को भी बताएं कि लड़कियों के धर्म परिवर्तन को लेकर दिखाई गई सही तथ्य नहीं है।

विज्ञापन
Prakash Raj target central government Regarding The Kerala Story says it is a matter of Karnataka elections
प्रकाश राज - फोटो : social media

आपको बता दें कि निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म को लेकर कई तरह के विवाद अब भी चल रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed