फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Supermodel Cindy Crawford and businessman Rande Gerber son Presley Gerber dies at the age of 27

प्रेस्ली गेरबर का निधन: सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफर्ड पर टूटा दुखों का पहाड़; 27 साल के बेटे प्रेस्ली की मौत

Mon, 21 Sep 2026 12:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Sep 2026 12:45 PM IST
सार

Presley Gerber Death: सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफर्ड और बिजनेसमैन रैंडे गेरबर के बेटे प्रेस्ली गेरबर नहीं रहे। महज, 27 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Supermodel Cindy Crawford and businessman Rande Gerber son Presley Gerber dies at the age of 27
प्रेस्ली गेरबर का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम@presleygerber

विस्तार

सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफर्ड पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने अपने 27 वर्षीय बेटे प्रेस्ली गेरबर को खो दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफर्ड और बिजनेसमैन रैंडे गेरबर के बेटे प्रेस्ली गेरबर का 27 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

विज्ञापन


मौत की वजह अभी पता नहीं
'पीपल' मैगजीन को मिले लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एक्जामिनर के रिकॉर्ड के अनुसार, प्रेस्ली गेरबर की मौत 20 सितंबर, 2026 को एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में हुई। उनकी मौत की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। प्रेस्ली का ऑटोप्सी (पोस्टमॉर्टम) होना बाकी है।

विज्ञापन

प्रेस्ली ने 15 की उम्र में शुरू किया था मॉडलिंग करियर
क्रॉफर्ड, रैंडे गेरबर और प्रेस्ली गेरबर की बहन, मॉडल और एक्ट्रेस काइया गेरबर के एक प्रतिनिधि ने पीपल मैगजीन को बताया, 'परिवार इस बेहद मुश्किल और दुखद समय में निजता की गुजारिश कर रहा है'।
प्रेस्ली गेरबर का जन्म साल 1999 में कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में हुआ था। 15 साल की उम्र में IMG मॉडल्स के साथ साइन करने के बाद उन्होंने टीनएजर के तौर पर अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया।

विज्ञापन

मानसिक सेहत के प्रति जागरुकता फैलाने में प्रयासरत थे
प्रेस्ली ने लॉस एंजिल्स में मोस्किनो शो से अपना रनवे डेब्यू किया था। इसके बाद मिलान में डोल्से एंड गब्बाना जैसे शो में भी हिस्सा लिया। उन्होंने केल्विन क्लाइन के एक कैंपेन में भी काम किया। अपनी छोटी बहन काइया के साथ काम करने वाले गेरबर ने हाल के वर्षों में मेंटल हेल्थ, अवसाद और नशीले पदार्थों की लत से जुड़ी अपनी मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की थी। दिसंबर 2019 में उन पर DUI (नशे में गाड़ी चलाने) का आरोप भी लगा था।

अपनी समस्याओं पर सार्वजनिक रूप से की थी बात
प्रेस्ली ने अपनी मानसिक सेहत और नशे की लत की बात भी सार्वजनिक रूप से बताई थी। साथ ही मेंटल हेल्थ के मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए प्रयास किए। पीपल मैगजीन के अनुसार, एक पुराने इंटरव्यू में प्रेस्ली गेरबर ने कहा था, 'मानसिक स्वास्थ्य, डिप्रेशन और उनसे जुड़ी दूसरी समस्याओं से जूझने के बाद मुझे लगता है कि चाहे मैं एक व्यक्ति की मदद करूं या सौ लोगों की, उन्हें उस स्थिति से बाहर निकालने में, जिसमें मैं कभी खुद था। बस यही करना मेरे लिए काफी है'।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैला रहे थे जागरुकता
पीपल मैगजीन के मुताबिक, प्रेस्ली ने मानसिक सेहत को 24/7 चलने वाला काम बताया था। उन्होंने कहा था कि वे डिप्रेशन या दूसरी मुश्किलों से जूझ रहे लोगों की मदद करना चाहते हैं और इसमें किसी को जज नहीं किया जाता। इसके बाद गेरबर ने इंस्टाग्राम पर 'मेंटल हेल्थ मंडेज' वीडियो शेयर किए। इनमें उन्होंने रिकवरी, हेल्दी आदतों और अपने अनुभवों के बारे में बात की। 2025 के एक सोशल मीडिया वीडियो में, उन्होंने स्पोर्ट्स से वर्षों तक दूर रहने के बाद फिर से फिजिकल एक्टिविटी शुरू करने के बारे में बात की।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Presley Gerber (@presleygerber)


प्रेस्ली के परिवार में कौन-कौन?
'वोग' के सितंबर 2026 के अंक में काइया गेरबर ने अपने भाई प्रेस्ली के संघर्षों और अनुभवों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा, 'हमारी जिंदगी के ज्यादातर समय में मेरे माता-पिता बहुत ज्यादा प्राइवेट रहे और उन्होंने कभी कुछ शेयर नहीं किया। अब हमारे पास एक बेहतरीन टीचर के तौर पर मेरा भाई है, जो कहता है, 'मैं सबके सामने बिल्कुल एक आम इंसान की तरह रहूंगा'। प्रेस्ली गेरबर के परिवार में उनके माता-पिता, सिंडी क्रॉफर्ड और रैंडे गेरबर व उनकी बहन काइया गेरबर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed