'जॉली एलएलबी 2' में 'अक्षय कुमार' के साथ काम कर चुके एक्टर 'सीताराम पंचाल' किडनी और लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने सबसे मदद करने की गुहार लगाई है।
मौत से जूझ रहा अक्षय का ये को-एक्टर, मदद के लिए लगाई गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर सीताराम पंचाल ने पान सिंह तोमर, पीपली लाइव, जॉली एलएल बी 2, सल्मडॉग मिलिनेयर, बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों में काम करके बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है।
पंचाल ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘भाइयों मेरी हेल्प करो, मेरी कैंसर से हालत खराब होती जा रही है। आपका कलाकार भाई सीताराम पंचाल। अब लोग उनकी मदद करने के लिए आगे भी आ रहे हैं.
सीताराम पंचाल को कैंसर के बारे में साल 2014 में पता लगा था। इसके बाद बीमारी की हालत में ही उन्होंने फिल्म जॉली एलएलबी में काम भी किया था। पिछले 10 महीने से पंचाल बेड रिडेन हैं और उठ नहीं पाते हैं। बेहद नाजुक आर्थिक स्थिति के चलते वो अब अपना इलाज कराने में भी सक्षम नहीं हैं।
सीने और टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन भी अब सीताराम की मदद के लिए आगे आ गया है। अपने फेसबुक पेज पर एसोसिएशन ने लोगों से सीताराम की मदद करने के लिए अपील की है.